5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलसी फसल खाने के बाद चार मवेशियों की मौत

मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक, एक मवेशी को इलाज करके बचाया

less than 1 minute read
Google source verification
Four cattle died after eating lazy crop

अलसी फसल खाने के बाद चार मवेशियों की मौत

अनूपपुर. जिला मुख्यालय से सटे गांव कुदैली के चार मवेशी की मौत फसल खाने के बाद खांडा गांव में हो गई। जानकारी के अनुसार, कठना नदी के किनारे गांव खांडा में कृषक के खेत में लगी अलसी, सरसों एवं मटर की फसल खाने से तीन बैल एवं एक गाय की मौत हुई है। जबकि पशु पालन विभाग के मैदानी कर्मचारियों की तत्परता से उपचार किए जाने पर एक बैल को बचाया जा सका है। जानकारी के अनुसार कठना नदी के किनारे गांव खांडा में सोभी राजधर द्वारा अपने तीन एकड के खेत में अलसी, सरसों एवं मटर की फसल लगाई है। जिसमें पडोस के ग्राम कुदैली के ग्रामीणों के मवेशी अक्सर पहुंचते थे। 6 मार्च की सुबह भी मवेशियों का झुण्ड आसपास के गांवों से पहुंचा था। आधा दर्जन मवेशी खेत में 6 मार्च की सुबह घुसकर फसलों को खाने के बाद बीमार होने लगे। इस दौरान छोटेलाल निवासी कुदैली के दो बैल, मनबहोर निवासी कुदैली की एक बैल, एक गाय की कुछ दूरी पर मौत हो गई। जबकि बीमारी की सूचना मिलने पर उपचार के लिए मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक खांडा विजय ढोलिया, निरंजन सिंह पोर्ते के प्रयास से किए गए उपचार पर एक रामवतार चिौधरी निवासी कुदैली का पांच वर्ष के मवेशी को बचाया जा सका। ग्रामीणों द्वारा कोतवाली अनूपपुर में सूचना दर्ज कराने पर पशु चिकित्सव डॉ योगेश दीक्षित ने स्थल पर मृत मवेशियों के शव का पीएम किया। मृत मवेशियों की मृत्यु पर संभावना व्यक्त की जा रही है कि आवारा मवेशी खेतों में लगी अलसी की फसल खाने एवं पानी पीने से जहरीली स्थिति बनने के कारण हुई है।