7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को करता था ब्लैकमेल, तंग आकर पिता की मदद से कर दी हत्या

अनूपपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोलगढ़ में पेड़ पर लटके मिले शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। गांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पिता और नाबालिग की मदद से युवक की हत्या की थी और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने आरोपियों […]

2 min read
Google source verification

अनूपपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोलगढ़ में पेड़ पर लटके मिले शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। गांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पिता और नाबालिग की मदद से युवक की हत्या की थी और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर की सुबह दिलीप यादव पिता प्रीतम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बनगवा का शव पेड़ पर लटकता पाया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की। जांच टीम ने घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों, मृतक दिलीप यादव एवं संदेहियों के मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल एवं साक्षियों से पूछताछ के आधार पर उक्त अंधी हत्या का खुलासा किया है। पुलिस को मृतक के गले में नाखूनों के निशान और गर्दन में पीछे की ओर कुछ चोट के संदिग्ध निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर ने दिलीप यादव की मृत्यु गला घोंटने से होना लेख किया। पुलिस ने जांच में पाया कि दिलीप यादव निवासी ग्राम बनगवां सिविल ठेकेदारी का काम करता था। उसके साथ भोलगढ़ का रहने वाला बैजनाथ भी मजदूरी करता था। दिलीप यादव का बैजनाथ यादव के घर आना जाना था। डेढ़ दो साल से बैजनाथ मुम्बई में रहकर मजदूरी कर रहा था। इसी बीच बैजनाथ पाव की पत्नी से दिलीप यादव की नजदीकियां हो गई। दिलीप यादव काम से लौटते वक्त शाम रात को भोलगढ़ के पास जंगल में महिला से मिलता था।

काल डिटेल से खुला हत्या का राज

पुलिस ने जांच के दौरान ठेकेदार दिलीप यादव के मोबाइल नम्बर और महिला के मोबाइल नम्बरों के काल डिटेल प्राप्त कर जांच की। जांच में पता चला कि कि दोनों के बीच विगत डेढ़ दो सालों से रोजाना देर रात तक बातचीत हुआ करती थी और शाम को अंधेरा होने के बाद दोनों भोलगढ़ के पास जंगल में मिला करते थे।

महिला को करने लगा था ब्लैकमेल

विगत कुछ दिनों से ठेकेदार महिला को बदनाम करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। पहले बीस हजार रुपए ऐंठ लिए और फिर से बीस हजार रुपए की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर 30 अक्टूबर की शाम महिला ने अपने मोबाइल से बात करके दिलीप यादव को भोलगढ़ के जंगल में बुलाया। यहां उसे बातों में लगा लिया तभी पीछे से महिला के पिता बारेलाल व एक नाबालिग ने दिलीप यादव को पकड़कर गला घोंटकर मार दिया और हत्या को छुपाने के लिए तीनों ने महुआ के पेड़ में गमछे से फांसी पर टांग दिया। सभी को लगा कि ठेकेदार ने खुद फांसी लगाई है।