2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनूपपुर

मप्र-छग बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से भीड़ गई बस, एक की मौत

Horrific road accident: अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित वेंकटनगर में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर वेंकटनगर खैरझीटी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है।

Google source verification

Horrific road accident: अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित वेंकटनगर में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर वेंकटनगर खैरझीटी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां खड़े ट्रेलर से रायपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही महेंद्र ट्रेवल्स की बस सीधे जाकर टकरा गई। इस हादसे में बस सवार कंडक्टर की मौत हो गई। वही 16 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। घटना बुधवार सुबह 5 बजे के लगभग की है। मप्र-छग बॉर्डर पर हुए हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। हादसे की खबर के बाद जैतहरी थाना व छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर पहुंचाया।