
अनूपपुर. अनूपपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब परिवार के तीन सदस्यों की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष व दो बच्चियां हैं जो आपस में चाचा-भतीजी थीं। गोताखोरों की मदद से तीनों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
मातम में बदली पिकनिक की खुशी
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है जब भालूमाड़ा के रहने वाले शैलेंद्र सिंह अपने परिवार के सात लोगों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सीतामढ़ी गए हुए थे। परिवार के सभी सदस्य पिकनिक मना रहे थे और इसी दौरान शैलेन्द्र व उसकी भतीजी खुशी (12 साल) और अवनी सिंह (10 साल) नहाते वक्त गहरे पानी में जाने कारण डूब गए। अपनों को डूबते देख परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया लेकिन कोई मदद कर पाता इससे पहले मासूम बच्चियां व चाचा शैलेन्द्र गहरे पानी में समा गए।
गोताखोरों ने निकाले शव, पसरा मातम
घटना का पता चलते ही पुलिस तथा राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से मृतकों के शव गहरे पानी से निकाले। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों के शव निकाले जाने के बाद जब गोताखोरों ने नदी के किनारे रखे तो परिवार के बाकी सदस्य शवों से लिपटकर विलाप कर रहे थे। जिसे देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। बच्चों और शैलेन्द्र के शव से लिपटकर परिजन बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि क्यों व पिकनिक मनाने आए। काश पिकनिक पर आते ही नहीं।
देखें वीडियो- सिरफिरे आशिक ने वीडियो बनाकर टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी
Published on:
17 May 2023 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
