अनूपपुर। जिले में अवैध शराब की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। शराब दुकान की आड़ में पैकारी से लेकर किराना दुकान में राशन के साथ शराब का भी अब कारोबार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसमें जिला आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भालूमाड़ा में २३ दिसम्बर की शाम स्थानीय पुलिस की मदद से किराना दुकान पर छापामार कार्रवाई की। जहां आबकारी विभाग की टीम ने लगभग २२५०० रूपए के शराब जब्त किए हैं। वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव के परिपेक्ष्य में अवैध मदिरा के विनिर्माण और संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 23 दिसम्बर को अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देशन में एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एसएन पांडे के मार्गदर्शन मेंं भालूमाड़ा थाना अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई। जिसमें महेंद्र किराना स्टोर्स से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई। गणना करने पर 12 बोतल रॉयल चेलेंज व्हिस्की, 1 बोतल मैक्डावल नम्बर 1 व्हिस्की एवं 14 बोतल ओल्ड मंक रम सहित कुल 27 बोतल विदेशी शराब जो प्रत्येक बोतल में 750 एमएल के हिसाब से 20.25 बल्क लीटर शराब जब्त किया गया। इस मामले में आरोपी ३१ वर्षीय नीतेश जैन पिता महेन्द्र जैन निवासी वार्ड क्रमांक 9 भालूमाड़ा के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 22500 रूपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा, आबकारी मुख्य आरक्षक सूरज परस्ते, आबकारी आरक्षक अरविंद द्विवेदी, मेहबूब खान, रितुराज सिंह एवं थाना भालूमाड़ा पुलिस बल उपस्थित रहा। बताया जाता है कि कार्रवाई के दौरान किरान दुकान संचालक द्वारा राजनीति रसूख दिखाया गया, जिसके बाद कार्रवाई कर रहे आबकारी कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति बिगड़ता देखकर आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय भालूमाड़ा पुलिस को सूचना देकर बल की मदद से कार्रवाई पूरी की।[typography_font:18pt;" >----------------------------------------------------------------