8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंचल कक्ष में लटक रहे ताले, महिलाओं को हो रही परेशानी

अनूपपुर. जिला मुख्यालय में सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को स्तनपान कराने के लिए बनाई गई व्यवस्था विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। इसका लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा है। अधिकांश आंचल कक्ष में वर्तमान समय में ताला लटक रहा है। विभाग के अधिकारी भी इस अव्यवस्था को सुधारने में जरा भी रुचि नहीं […]

2 min read
Google source verification

अनूपपुर. जिला मुख्यालय में सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को स्तनपान कराने के लिए बनाई गई व्यवस्था विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। इसका लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा है। अधिकांश आंचल कक्ष में वर्तमान समय में ताला लटक रहा है। विभाग के अधिकारी भी इस अव्यवस्था को सुधारने में जरा भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं जिसके कारण महिला एवं बाल विकास विभाग की इस महत्वपूर्ण व्यवस्था का लाभ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है और उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सुरक्षित मातृत्व एवं सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं को अपने बच्चों को स्तनपान कराने के लिए जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्टेट बैंक परिसर के समीप आंचल कक्ष बनाया गया था। महिलाएं अपने शिशु को यहां बैठकर सुरक्षित रूप से स्तनपान कराती थीं। इसका लाभ भी यहां आने जाने वाली महिलाओं को मिलता था और स्तनपान कराने के लिए उन्हें जगह नहीं ढूंढनी पड़ती थी, लेकिन वर्तमान में सभी आंचल कक्षा बंद हो गए हैं या फिर इन पर ताला लटकता रहता है। हो रही परेशानी, ध्यान नहीं दे रहा विभाग पूर्व में बनाई गई व्यवस्था बंद हो जाने से यहां विभिन्न कार्य से पहुंचने वाली महिलाओं एवं माताओं को स्तनपान कराने के लिए यहां वहां जगह ढूंढनी पड़ती है। यदि जगह मिल भी जाए तो उन्हें लज्जित होना पड़ता है। जिसको लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के पास भी कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है।

दूसरे विभाग के भरोसे संचालन की व्यवस्था

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय कार्यालय परिसर में आंचल कक्ष तो प्रारंभ कर दिया लेकिन इसके संचालन की जिम्मेदारी नगर पालिका सहित संबंधित विभाग की थी। दूसरे विभागों को संचालन की जिम्मेदारी दिए जाने के कारण वर्तमान में इन सभी स्थानों पर आंचल कक्ष पर ताला लटक रहा है।

हमारे द्वारा यह व्यवस्था प्रारंभ की गई थी लेकिन यह सफल नहीं हो पाई। नगर पालिका सहित अन्य विभाग इसके संचालन में रुचि नहीं ले रहे हैं। विनोद परस्ते, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग