
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया परशुराम जयंती, बाजारों में छाया रहा अक्षय तृतीया का उल्लास
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने बुजुर्गो को किया सम्मानित
अनूपपुर। प्रत्येक वर्षो की भंाति इस वर्ष भी जिलेभर में परशुराम जयंती की धूम रही। विष्णु के छठे अवतार में जन्मे भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धा और उल्लास के साथ अनूपपुर, चचाई, अमरकंटक, बिजुरी, कोतमा, राजनगर, संजय नगर, जैतहरी सहित अन्य स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं जगह जगह भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालकर विशेष पूजा-अर्चनों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनूपपुर रेलवे आदर्श कॉलोनी में ब्राम्हण समाज द्वारा हनुमानमंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। जहां सुबह से ही नगर के सैकडो ब्राह्मण पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चन कर हवन के बाद विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के बाद ब्राह्मण समाज द्वारा हनुमान मंदिर में ही बैठक कर भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डालें। इसमें आगामी ४ मई को १०१ बटूको के उपनयन संस्कार के आयोजन को लेकर २३ अप्रैल को पुन: बैठक कर आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। रेलवे हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राम्हण समाज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालु सहित गणमान्य नागरिक पहुंच भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए। वहीं आयोजन में आर्यावृत ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, राष्ट्रीय ब्राम्हण युवा जन सभा के जिलाध्यक्ष विद्याधर पांडेय, ब्राम्हण समाज सेवा सुधार समिति के जिलाध्यक्ष रामनारायण उमर्लिया, प्रदेश सचिव प्रदीप मिश्रा, संभागीय महासचिव अद्भुत महराज, अंकित मिश्रा, संजीव मिश्रा, नागेन्द्र मिश्रा, बलराम मिश्रा, विद्यानंद शुक्ला, विंधेश्वरी प्रसाद पांडेय, आशीष त्रिपाठी, बालकदास, राजेश शुक्ला, राकेश गौतम, राजीव तिवारी, दिनेश मिश्रा, सीताशरण मिश्रा, संतोष तिवारी, शिव नारायण चतुर्वेदी, ब्रम्हानंद गौतम, आदर्श शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, अशोक शर्मा, लवकुश तिवारी, रवि शर्मा, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र स्वरूप दुबे, बालराम मिश्रा, बालगोविंद गौतम, राम सुरेश मिश्रा, पप्पू त्रिपाठी, सूर्या राव, प्रेम अग्रवाल, उपस्थित रहे। जबकि पुष्पराजगढ क्षेत्र में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर ब्राम्हण समाज द्वारा बडे ही हर्षोल्लास के साथ उनकी जयंती मानई गई। परशुराम जयंती के मौके पर ब्राम्हण समाज की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। जबकि जैतहरी नगर सहित आसपास क्षेत्रों में परशुराम जयंती के मौके पर भगवान परशुराम की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती पर्व मनाया गया। जहां क्षेत्र सहित ब्राह्मण समाज सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------------
Published on:
19 Apr 2018 08:44 pm

बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
