3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगरवासियों ने संकल्प लेकर कहा लोकतंत्र के लिए स्वच्छ छवि आज की जरूरत

नगरवासियों ने संकल्प लेकर कहा लोकतंत्र के लिए स्वच्छ छवि आज की जरूरत

2 min read
Google source verification
The citizens demanded a clean image for democracy today

राजनैतिक बदलाव के पक्ष में आमजनों ने लिया संकल्प, लोकतंत्र के लिए स्वच्छ छवि आज की जरूरत
अनूपपुर। भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीति करने वाले राजनेताओं की बदलती छवि पर पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे चेंजमेकर अभियान में अब जिले के आम शहरवासियों ने भी वर्तमान राजनीति को लोकतंत्र के लिए घातक मानते हुए इसे बदलने तथा इस बदलाव में खुद को आगे लाने का संकल्प लिया है। पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान में बुधवार १८ अप्रैल को अक्षय तृतीया के अबूझ मुर्हूत तथा परशुराम जयंती के मौके पर रेलवे आदर्श कॉलोनी स्थित छोटी मढिया हनुमानमंदिर परिसर में आयोजित पत्रिका चेंजमेकर बदलाव के नायक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने राजनैतिक बदलाव के पक्ष में एकत्रित और एक स्वर में पत्रिका अभियान की सराहना करते हुए इसे भावी लोकतंत्र के लिए बेहतर कदम बताया। साथ ही इससे राजनीति क्षेत्र से जुड़े राजनीतिज्ञों के लिए एक संवाद भी कहा। इस मौके पर उन्होंने खुद को अभियान से जुड़ बदलाव के नायक चेंजमेकर कार्यकर्ता के रूप में आगे आने की बात कही। वहीं सामाजिक व्यवस्था से जुड़े लोगो को भी प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान आमजनों ने पत्रिका के बदलाव नायक बनने के लिए पहला संकल्प के रूप में मैं स्वच्छ राजनीति के लिए खुद को सक्रिय होकर अन्य को प्रेरित करने, दूसरे संकल्प में राजनीतिक में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने के साथ युवाओं को भी आगे लाने तथा तीसरा संकल्प राजनीतिक में आपराधिक अतीत वाले भ्रष्ट और अनैतिक राजनीतिकों का साथ अब नहीं देकर राष्ट्र के नवनिर्माण तथा स्वच्छ लोकतंत्र की बुनियाद रखने में अहम भूमिका निभाने की बात दुहराई। पत्रिका के बदलाव के नायक चेंजमेकर के इस पहल में चैतन्य मिश्रा, विद्याधर पांडेय, रामनारायण उरमलिया, पंडित प्रदीप मिश्रा, कामता प्रसाद तिवारी, बृजेन्द्र पन्त, रामनारायण द्विवेदी, कृष्णानंद द्विवेदी, राकेश गौतम, राजू तिवारी, दिनेश मिश्रा, सीताशरण मिश्रा, संतोष तिवारी, आचार्य अद्भुत महराज, शिवनाराण ब्रम्हानंद गर्ग, अशीष त्रिपाठी, चन्द्रभूषण मिश्रा, जगन्नाथ मिश्रा, विन्धेश्वरी पांडेय, अशोक शर्मा, लवकुश त्रिपाठी, रवि शर्मा, लक्ष्मण राव, अजय मिश्रा, सूर्या राव, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, बलराम मिश्रा, सत्येन्द्र दुबे, बालगोविन्द गौतम, रामसुरेश मिश्रा, पप्पु त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
------------------------------

Story Loader