8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति गर्माहट में बढ़ गया मरीजों का दर्द, दुबिधा में स्वास्थ्य विभाग….

राजनीति गर्माहट में बढ़ गया मरीजों का दर्द, दुबिधा में स्वास्थ्य विभाग....

2 min read
Google source verification
Politics has increased the pain of patients, the health department in

भवनों के अभाव में पसान नगरपालिका में नहीं खुल रहा स्वास्थ्य केन्द्र
राजनीति के आगे मरीजों के दर्द की नहीं प्रवाह, 30 हजार परिवार स्वास्थ्य लाभ से वंचित

अनूपपुर। नगरपालिका पसान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घोषणा में खोले जाने वाला स्वास्थ्य केन्द्र अब दुबिधाओं में अटक गया है। जहां नम्वबर-दिसम्बर 2017 तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा नपा पसान की पुरानी बिल्डिंग में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने पर सहमति प्रदान कर रही थी, वहीं स्थानीय राजनेताओं की राजनीति में वार्ड 7 में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने पर पसान परिषद की मनाही पर स्वास्थ्य विभाग ने वहां स्वास्थ्य केन्द्र खोलने से ही मनाही कर दी। जिसके कारण भालूमाड़ा क्षेत्र के 18 वार्ड सहित आसपास के हजारों लोगों को उपचार के लिए अनूपपुर या कोतमा की ओर आने की विवशता बनी हुई है। बताया जाता है कि स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने पसान नगरपालिका में दो स्थानों को चिह्नित किया था। जिसमें पसान नगरपालिका की पुरानी खाली बिल्डिंग तथा वार्ड क्रमांक 7 की सामुदायिक भवन शामिल थी। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुरानी बिल्डिंग को प्राथमिकता देते हुए आबादी, व्यवस्थाओं तथा बिना किराए के मिल रहे भवन को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य केन्द्र खोलने पर सहमति प्रदान कर दी। लेकिन स्थानीय कुछ राजनेताओं ने वोटबैंक की राजनीति में स्वास्थ्य विभाग पर दवाब डालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही संचालन के लिए तैयार किया। जिसपर नपा पसान ने परिषद की सहमति पर सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने की बात कही। यहां तक परिषद की बैठक आयोजित हुई और इनमें अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों ने अपना मत देते हुए सामुदायिक भवन स्वास्थ्य केन्द्र के आवंटन से इंकार कर दिया। जिसपर राजनेताओं स्वास्थ्य केन्द्र ेखोले जाने पर ही रोक लगा दी।
वर्सन:
पुराने नपा भवन को दिया गया था, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने लेने से मना कर दिया है। वार्ड 7 सामुदायिक भवन के लिए परिषद तैयार नहीं हुई।
अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ पसान