
बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की हुई पदस्थापना, मरीजों को मिली राहत
अनूपपुर। बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर २८ नवम्बर से बिना डॉक्टर संचालित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं पर अब १ दिसम्बर से कोतमा में पदस्थ डॉक्टर को स्वास्थ्य प्रबंधक ने बिजुरी पदस्थापित किया है। जो अब दिनभर स्वास्थ्य केन्द्र आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। जबकि रात से सुबह तक मलगा स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सक द्वारा अपनी सेवाए दी जा रही है। इस प्रकार २४ घंटे की ड्यूटी में दो डॉक्टरों की पदस्थापना कर मरीजों को राहत प्रदान की गई। डॉक्टरों की पदस्थापना के बाद दो थाना क्षेत्र की एमएलसी केसेज सहित आधा सैकड़ा गांवों व नगरपालिका बिजुरी की ३६ हजार आबादी के मरीजों का इलाज आरम्भ हो गया है। दोनों ही डॉक्टर अब सप्ताह में तीन-तीन दिन की ड्यूटी निभाएंगे। बताया जाता है कि पत्रिका की लगातार खबर के बाद जिला स्वास्थ्य प्रबंधक ने पयारी स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर पुष्पराज सिंह जिन्हें चिकित्सकों की कमी में कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अटैज किया था, उन्हें अब बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ किया है। जबकि मलगा स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत चिकित्सक डॉ. अमित सिंह को भी डॉक्टरों की कमी में बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। इससे पूर्व २८ नवम्बर की शाम से बिना डॉक्टर स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रही थी, जिसमें फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्यॉय सहित अन्य स्टाफ कार्यरत थे। लेकिन डॉक्टरों के बिना मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा था।
बॉक्स: बिजुरी में राहत, मलगा स्वास्थ्य केन्द्र बंद
एक ओर जहां बिजुरी में डॉक्टरों की पदस्थपना कर स्वास्थ्य विभाग ने राहत दिलाने का प्रयास किया, वहीं मलगा स्वास्थ्य केन्द्र पर अब सन्नाटा पसर गया है। जबकि कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लाए गए चिकित्सक के कारण पूर्व से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा का स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गया है। वहीं दूसरी ओर लगातार १२-१२ घंटे की ड्यूटी ऑवर से चिकित्सकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्सन:
सीएमएचओ के आदेश के बाद कोतमा से बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र के लिए पदस्थापना हुई है। फिलहाल दो चिकित्सक दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आबादी और मरीजों के अनुसार यहां कम से कम ४ डॉक्टरों की आवश्यकता हैं।
पुष्पराज सिंह, चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी।
------
Published on:
04 Dec 2019 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
