1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का पढ़ाया पाठ, रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश

प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने की सराहना, लिया स्वच्छता अपनाने का संकल्प

less than 1 minute read
Google source verification
School children taught the lesson of cleanliness, gave message to adop

स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का पढ़ाया पाठ, रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश

अनूपपुर। रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा के मौके पर २६ सितम्बर को अनूपपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक १ पर रेल यात्रियों में स्वच्छता जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्थानीय मेगामाईड स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। हाथों में स्लोगन लिखे बैनर, पोस्टर तथा तख्त साथ स्वच्छता अपनाने के नारे लगाएं तथा आते-जाते यात्रियों से अपने रेलवे परिसर सहित प्लेटफार्म और घरों के आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाटक के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि रेलवे स्टेशन परिसर आम लोगों की जरूरत स्थल है। जहां बाहर से आए यात्री उठने-बैठने के साथ साथ रात्रि विश्राम में इसका उपयोग करते हैं। स्वच्छता के लिए रेलवे द्वारा जगह जगह डस्टबिन रखी है, अगर हर नागरिक थोड़ी मेहनत कर अपने द्वारा उपयोग किए गए सामान के कचड़े को डस्टबिन में डाल दें तो आसपास का स्थल गंदा होने से बच जाएग। इसके लिए अन्य यात्री को भी प्रेरित करें। ऐसा करने से नगर के स्टेशन पर स्वच्छता के साथ साथ नागरिकों की सभ्यता व संस्कृति भी प्रदर्शित होगी।

Story Loader