
so the disconnected invoice
अनूपपुर- सड़क यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार १ दिसम्बर की दोपहर यातायात पुलिस ने कोतवाली तिराहा पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाई। जिसमें बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले सहित तीन सवारी करने वाले बाइकों को रोककर उनके खिलाफ समन शुल्क जारी किया। दोपहर २ बजे से आरम्भ हुए चेकिंग अभियान में शाम 4 बजे तक 14 बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3750 रूपए का समन शुल्क वसूल किया गया।
इस दौरान प्रतिबंधित एरिया में पेट्रोल परिवहन वाहन के प्रवेश पर पुलिस ने नाराजगी जताते हुए उसके भी कागजों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की। थाना प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महिला स्कूटी चालक को भी खास हिदायत देते हुए हेलमेट पहनने की अपील की गई। जबकि वाहन पर सवार तीन सवारी को लेकर भी चालक को चेतावनी दिया गया।
यातायात प्रभारी के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगी। हालंाकि यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से बाइकों की आवाजाही लगभग बंद सी हो गई। अधिकांश बाइक और ऑटो चालक अन्य शॉटकट मार्गो का उपयोग कर आगे की मुख्य मार्ग से जुड़े।
---------------------------------------
क्रेशर कर्मचारियों से मारपीट, मामला दर्ज
कोतमा- थाना क्षेत्र के आदतन बदमाशों में शामिल रामसुशील उर्फ चुट्टा महाराज ने अपने साथी गोपाल के साथ एक बार फिर से बुधवार-गुरूवार 29-30 दिसम्बर की रात केशवाही मार्ग स्थित राशिद अली के क्रेशर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत नीलेश शर्मा द्वारा 30 दिसम्बर को थाना कोतमा में किए जाने पर पुलिस ने सुशील शुक्ला एंव बगैहा उपसरंपच गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बारे में थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि रात्रि के 2 बजे चुट्टा महराज व गोपाल ने जबरन क्रेशर में प्रवेश कर नीलेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों को धमकाते हुए जेसीबी की चाभी मांगी। चाबी नहीं देने पर दोनों ने मिलकर कर्मचारियो की पिटाई करते हुए दुबारा मिलने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि सुशील शुक्ला थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है, जिसके खिलाफ 2 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।
Published on:
02 Dec 2017 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
