31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे का ऐसा शौक धतूरे बीज के साथ पी ली शराब, उपचार के दौरान मौत, १२ घंटे के भीतर ५ महिलाएं भी जहर खाई पहुंची जिला अस्पताल

नशे का ऐसा शौक धतूरे बीज के साथ पी ली शराब, उपचार के दौरान मौत, १२ घंटे के भीतर ५ महिलाएं भी जहर खाई पहुंची जिला अस्पताल

3 min read
Google source verification
Such a drug of drunken liquor was consumed with Dhatru seed, death dur

पांच अन्य गम्भीर, मृतक ने धतूरा बीज के साथ शराब का किया था सेवन
अनूपपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर से रात १२ बजे तक अलग अलग थाना क्षेत्रों से अलग अलग मामलों में छह लोगों को जहर खाए गम्भीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य की हालत गम्भीर बताई जाती है। इन पांच गम्भीरों में सभी महिलाएं हैं। जिसमें एक युवती ने भी धतूरे बीज का सेवन किया है। बताया जाता है कि बिजुरी थाना क्षेत्र निवासी २८ वर्षीय बब्लू कोल पिता स्व. ललूआ कोल ने धूतरे के बीज के साथ शराब का अत्याधिक मात्रा में सेवन कर लिया था। जिसके कारण उसकी हालत अधिक गम्भीर हो गई थी। परिजनों ने उपचार के लिए बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो ने बब्लू की हालत गम्भीर पाते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार मृतक के बिस्तर पर ही धतूरे का बीज पाया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शनिवार की सुबह पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं अन्य मामलों में गम्भीर रूप से भर्ती महिलाओं में १८ वर्षीय युवती रेखा गुप्ता पिता लल्लू गुप्ता रामपुर निवासी ने भी परिवारिक कारणों में धतूरे बीज का अत्याधिक मात्रा में सेवन कर लिया। गम्भीर हालत में युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह कोतवाली थानांतर्गत धनपुरी गांव निवासी ४५ वर्षीय महिला नानमुनि पटेल पति विश्वकांत पटेल ने अपने ही घर में कीटनाशी दवाई पी ली। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए शुक्रवार की दोपहर १ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिवारिक कारणों में २२ वर्षीय महिला विमला सिंह पति मनीष सिंह निवासी विचारपुर जैतहरी ने भी अपने घर में जहर खा लिया। जिसे परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने महिला की गम्भीर हालत को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम ६ बजे महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चचाई थानांतर्गत मेडियारास गांव निवासी १८ वर्षीय पूजा कोल पिता रामदास कोल ने भी शुक्रवार की शाम अपने घर में जहर का सेवन कर लिया। जहां युवती की तबियत बिगडऩे पर परिजनों ने रात १२ बजे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि राजेन्द्रग्राम थाना उमनिया गांव निवासी ३६ वर्षीय महिला जमुना बाई पति राजेन्द्र प्रसाद ने भी परिवारिक कारणों में अपने घर में जहर खा लिया। डॉक्टरों के अनुसार इनमें सभी महिलाओं की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जिला अस्पताल में इस प्रकार की पहली घटना है जब पिछले १२ घंटे में ५ महिलाओं को जहर के गम्भीर मामले में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं सभी जहर खाने के मामलों में परिजनों ने जहर खाने के कारण अज्ञात बताए हैं।

----------------

आग से झुलसे किशोर की उपचार के दौरान मौत, कल रात को हुआ था भर्ती
अनूपपुर। छिलपा गांव में ११ मई की शाम को घर में अज्ञात कारणों में लगी आग तथा उसमें झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हुए १६ वर्षीय राकेश बैगा पिता रामरत्तू बैगा की आखिरकार उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की सुबह पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना में किशोर राकेश बैगा लगभग ७०-८० फीसदी झुलस गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के तौर पर शुक्रवार की शाम ७ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन रात के दौरान उसकी मौत हो गई। विदित हो कि फुनगा चौकी अंतर्गत छिलपा गांव निवासी रामरत्तु बैगा के घर में अचानक आग लग गई थी। जहां छानी के नीचे सो रहा१६ वर्षीय पुत्र राकेश बैगा गम्भीर रूप से आग की चपेट में आकर झुलस गया था। घर के सदस्य पास ही ईंट पथाई के काम में गए थे। शाम को अचानक घर में लगी आग में जबतक राकेश कुछ समझ पाता, आग उसके पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले ली थी। वहंी अगजनी की घटना में पूरा घर जलकर खाक हो गया।

Story Loader