19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक से बारह की गिनती पर हुआ सूर्य नमस्कार

जिला मुख्यालय सहित विकासखंडों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
,Surya Namaskar on the count of one to twelve

एक से बारह की गिनती पर हुआ सूर्य नमस्कार,एक से बारह की गिनती पर हुआ सूर्य नमस्कार

अनूपपुर। स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिवस ‘युवा दिवस’ के उपलक्ष्य में रविवार १२ जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन अनूपपुर मुख्यालय स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शासकीय व अशासकीय स्कूलों के लगभग हजार से अधिक स्कूली छात्र-छात्राएं योगाभ्यास में शामिल हुई। इस मौके पर विभागीय अधिकारी व नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह ९ बजे से आरम्भ होकर १० बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य योग द्वारा शरीर को स्वच्छ, निरोग, निर्मल बनाकर उसका उपयोग समाज, प्रदेश एंव देशहित में उपयोग करना था। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बच्चों के एकत्रीकरण तथा आयोजित होने वाली सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सुबह ९ बजे राष्ट्र गीत वन्दे-मातरम् व मप्र. गान का सामूहिक गायन हुआ, इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ का रेडिया प्रसारण के माध्यम से प्रदेश के नाम संदेशवाचन सुनाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के प्रति अपना संदेश देकर भावी भविष्य(बच्चों) को स्वस्थ्य होने के साथ प्रदेश विकास की कामना की। आकाशवाणी से प्रसारित संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश और दुनिया को जो संदेश दिया है, उसपर अगर मनुष्य चले, तो वह अपने जीवन को सार्थक कर सकता है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सब जीते हैं, पर दूसरों के लिए जीना जीवन की सार्थकता होती है। शरीर स्वस्थ रहेगा, तो सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यक्रम में योग एवं प्राणायाम योग गुरू जेपीएन शर्मा, डॉ. आरके सोनी द्वारा कराया गया। इसमें सूर्य-नमस्कार के लिए एक से 12 गिनती के आधार पर योग मुद्रा कराई गई। एक पर प्रार्थना मुद्रा, दो पर हस्त उत्तानासन, तीन पर पादहस्तासन, चार पर अश्व संचालनासन, पांच पर पर्वतासन, छह पर अष्टांग नमस्कार, सात पर भुजंगासन, आठ पर पर्वतासन, नौ पर अश्व संचालनासन, दस पर पादहस्तासन, ग्यारह पर हस्त उत्तानासन और अंत में बारह पर प्रार्थना मुद्रा की मुद्रा की गई। वहीं सुबह १० बजे राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम समाप्ति किया गया और बच्चों को भींगा चना-मंूग का नाश्ता दिया गया।
विवेकानंद जंयती के मौके पर भालूमाड़ा क्षेत्र के अनेक स्कूलों में सूर्य नमस्कार कराया गया। नगर के एसईसीएल हाई स्कूल कोतमा कॉलरी में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया गया, जहां बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्रा सहित शिक्षक उपस्थित रहे। वही नगर के शासकीय हाई स्कूल भालूमाड़ा क्रमांक 1 शासकीय माध्यमिक विद्यालय दफाई नंबर 3/4 श्रमिक आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमान दफाई, आदर्श गीता बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल भालूमाड़ा सहित अन्य स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। बिजुरी स्थित रामकृष्ण विवेकानंद विद्या पीठ में भी युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर के सभागार में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया तथा प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शामिल हुए।
बॉक्स: राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी
देश की बुलंदियों व दुनियां में विश्व बंधुत्व तथा भाईचारे का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योगाभ्यास में राजनीतिक का रंग चढ़ा नजर आया। प्रशासनिक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सहित कांग्रेस के कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने शिरकत नहीं की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूली विद्यार्थी व शिक्षक सहित नगरवासी शामिल रहे।