अनूपपुर। जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली में ग्राम धनकुट्टा में पक्कीसडक़ नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में कच्ची सडक़ चलने लायक नहीं होने से ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलना तक भी मुश्किल हो जाता है। जिसके लिए ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित के साथ ही विभागीय अधिकारियों से लिखित शिकायत में सीसी सडक़ की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी इस सडक़ पर सीसी सडक़ की स्वीकृति नहीं प्रदान कर रहे हैं। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 6 में धनकुट्टा निवासी कमलेश केवट के घर से पाली बस्ती की ओर जाने वाली लगभग 400 मीटर कच्ची सडक़ है। इस वार्ड में निवासरत लगभग 200 की आबादी है। लेकिन ४०० मीटर लम्बी सडक़ कच्ची सडक़ है जो वाहनों की आवाजाही में उबड़-खाबड़ के साथ बारिश के दिनों में कीचरयुक्त बन जाती है। कभी कभी अधिक बारिश होने पर यह मार्ग ही पानी से भर जाता है, जिसमें ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो जाती है। [typography_font:18pt]बॉक्स: शिकायत के बावजूद नहीं दे रहे ध्यान [typography_font:18pt]स्थानीय वार्ड वासियों के द्वारा इस मामले पर ग्राम सभा के माध्यम से समस्या की जानकारी देते हुए उक्त मार्ग पर सीसी सडक़ बनाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके साथ थी जनपद के अधिकारियों को भी इस मामले में शिकायत करते हुए सडक़ स्वीकृत किए जाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद अब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। जिस वजह से कच्चे सडक़ पर से ही ग्रामीणों को आवाजाही करनी पड़ती है। [typography_font:18pt;" >---------------------------------------------------