23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूख गया बोर, पंखे बंद, वाटर प्यूरीफायर भी खराब, किराना दुकान का 60 हजार बकाया

अनूपपुर में अव्यवस्था के बीच हो रहा वृद्धाश्रम का संचालन, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

2 min read
Google source verification

अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम सीतापुर में अव्यवस्था के बीच वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। गर्मी में बोरवेल से कम पानी निकल रहा है। पंखे बिगड़े हैं। पर्याप्त संख्या में कूलर भी नहीं हैं। यहां काम कर रहे कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। किराना दुकानदार का भी 60 हजार रुपए बकाया है। वृद्धाश्रम का संचालन सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 12 वृद्धजन रह रहे हैं। गर्मी में वृद्ध जनों को परेशानी के बीच रहना पड़ रहा है। बोरवेल से सिर्फ 15 मिनट ही पानी आता है। वाटर प्यूरीफायर भी खराब पड़ा है। गर्मी से बचाव के लिए तीन कूलर लगाए गए हैं। समस्याओं की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी जा चुकी है, लेकिन कोई भी इस समस्या पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

कर्मचारियों नहीं मिला वेतन

वृद्धाश्रम में रसोइया, सहायक रसोइया और सफाई कर्मचारी तैनात हैं। सफाई कर्मचारी का कार्य करने वाली महिला ललिता रानी ने बताया कि बीते तीन महीने से सभी कर्मचारी को वेतन नहीं मिला है जिसके कारण उनका घर का गुजारा भी मुश्किल हो गया है। वृद्धाश्रम के संचालन के लिए जिस दुकान से किराना सामान लाया जाता है उसका भी 60 हजार रुपए अभी तक बकाया है इसका भुगतान भी नहीं किया गया है। यदि जल्द ही इसका भुगतान नहीं किया गया तो फिर आने का सामान भी उन्हें नहीं मिलेगा।

प्रतिदिन ढाई हजार लीटर पानी की खपत

वृद्ध आश्रम में रहने वाले बीरन ने बताया कि प्रतिदिन ढाई हजार लीटर पानी की खपत होती है लेकिन यहां पर जो ट्यूबवेल लगाया गया है उससे 15 मिनट ही पानी निकलता है। पानी की समस्या होने के कारण लोगों को नहाने और पीने का पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है। पेयजल व्यवस्था के लिए यहां पर जो आर ओ सिस्टम लगाया गया है वह भी कई महीनो से खराब है।

पंखे महीनों से खराब

वृद्ध आश्रम में रहने वाली महिला पार्वती तिवारी ने बताया कि 12 वृद्ध जनों के लिए तीन कूलर लगे हैं। एक कूलर पुरुष विंग में और दूसरा कूलर महिला विंग में लगाया गया है। एक कूलर ऑफिस में लगा हुआ है। पुरुष विंग में एक हाल में 8 बेड लगे हैं, जहां पर लगे हुए तीन पंखे वर्तमान समय में खराब स्थिति में है, वहीं महिला विंग में दो कमरों में 4 महिलाएं रहती है। यह दोनों कमरों में शेड हैं। एक कमरे में तो कूलर लगा हुआ है दूसरा कमरे में रहने वाले महिलाएं सिर्फ एक पंख के भरोसे हैं जो काफी धीमी गति से चलता है।

सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जो भी अव्यवस्था हैं उन्हें दूर किया जाएगा।

तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सीईओ जिला पंचायत, अनूपपुर