8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलदलयुक्त कच्ची सड़क पर ग्रामीणों ने जताया रोष कहा- रोड नहीं तो वोट नही

कच्ची सडक़ बनी ग्रामीणों की मुसीबत, वर्षो से कार्य योजना में शामिल प्रस्ताव पर प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान

2 min read
Google source verification
The villagers expressed their anger at the swampy raw road - no road,

दलदलयुक्त कच्ची सड़क पर ग्रामीणों ने जताया रोष कहा- रोड नहीं तो वोट नही

अनूपपुर। जिला मुख्यालय से १२ किलोमीटर दूर पसला ग्राम पंचायत के गांव बनबंधा-चरतरिहा लगभग एक किलोमीटर लम्बी कच्ची सडक़ पसला सहित चरतरिहा गांव के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। लगभग १२०० आबादी वाले ग्राम पंचायत पसला के ग्रामीण बनबंधा से चरतरिहा गांव का सफर नहीं कर पा रहे हैं। यहीं नहीं चरतरिहा गांव के ग्रामीण भी पसला की ओर नहीं आ पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी तक होती है तो जब कीचडय़ुक्त सडक़ के कारण एम्बुलेंस जैसे जरूरी वाहन घरों तक नहीं पहुंच पाता तो ग्रामीण खाटों के सहारे मरीजों को पैदल मुख्य मार्ग तक लाने को विवश हो जाते हैं। जिससे परेशान ग्रामीणों ने २९ अगस्त की रात हाथों में पोस्ट लिए गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों से रोड नहीं तो वोट नहीं की अपील की। यहीं नहीं ग्रामीणों ने बिना मार्ग निर्माण हुए वोट देने से भी इंकार कर दिया है। बताया जाता है कि ग्राम सुदूर सम्पर्क मार्ग योजना के तहत ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी का भराव कराया गया था। लेकिन बारिश के पानी में यह दलदली जमीन में परिवर्तित हो गई है। जिससे मार्ग से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। यह समस्या पहली बार नहीं बनी है, यह प्रतिवर्ष बारिश के दौरान बनती है। जिसे देखते हुए पूर्व ग्राम सभा का आयोजन कर इसे कार्ययोजना में शामिल करते हुए सडक़ निर्माण की मांग लिए प्रशासन को अवगत भी कराया गया है। लेकिन आजतक सडक़ का निर्माण नहीं हो सका है। वहीं २६ जनवरी को पुन: ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर सडक़ मार्ग का प्रस्ताव तैयार किया गया और जल्द निर्माण की मांग की गई है। ग्रामीणों ने अब इस मार्ग को ग्राम सुदूर सम्पर्क योजना की बजाय पीएमवाईजीएस योजना के तहत मुख्य मार्ग सम्पर्क से जोडऩे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण अनिल पटेल का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर कई बार ग्राम पंचायत से भी सडक़ निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। सडक़ के अभाव में ग्रामीणों को बारिश के दौरान निकलना मुश्किल हो जाता है।
वर्सन:
सडक़ निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा कई बार प्रस्ताव प्रशासन के पास भेजा गया है। यह सडक़ ग्राम पंचायत कार्ययोजना में शामिल हैं। ग्रामीण पीएमवाईजीएस के तहत निर्माण चाहते हैं। सडक़ की कमी से परेशानी होती है।
रोहित सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत पसला।
---------------------------------------