5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाम को फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए काले बादल

उपार्जन केन्द्रों तक पहुंचने वाली गेहूं की फसलों को लेकर किसान चिंतित

less than 1 minute read
Google source verification
The weather changes again in the evening, dark clouds in the sky

शाम को फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए काले बादल

अनूपपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव में ९ मई की शाम फिर से मौसम ने करवट बदली है। दिनभर कड़ाके की धूप और गर्मी के बाद शाम को आसमान में काले बादल उमड़ पड़े, जहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है। आसमान में काले बादलों के छाने के साथ तेज हवाओं ने भी रफ्तार पकड़ी। किसानों का कहना है कि इस वर्ष असामायिक बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को उपज लेने के लिए मोहताज बना दिया है। जनवरी माह से लगातार गिर रही बारिश और ओलावृष्टि में मटर, चना, सरसों, बटरी सहित गेहूं फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। जो कुछ फसल बचे उसे किसान अब समेट कर उपार्जन केन्द्रों पर बिकवाली के लिए तैयार है। लेकिन बार बार बारिश और ओलावृष्टि में उपार्जन केन्द्रों तक पहुच रही गेहूं की खेप को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि इसी प्रकार असामायिक बारिश और ओलावृष्टि का दौर बना रहा तो किसानों की मेहनत के एवज में लाभ शून्य हो जाएगा। साथ ही लागत मूल्य के अनुपात अनाजों के दाम भी नहीं मिल सकेंगे। फिलहाल आसमान मे ंकाले बादलों की उमड़ घूमड़ ने किसानों के माथे चिंता की लकीर खींच दी है।
----------------------------------------