
तो बच्चे डे केयर सेंटर में और मम्मी पापा जाएंगे ऑफिस
आईजीएनटीयू में छोटे बच्चों के लिए डे केयर सेंटर की शुरूआत
अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में कामकाजी महिलाओं और अध्ययनरत छात्राओं के बच्चों के लिए डे केयर सेंटर की शुरूआत की गई है। जिसमें महिलाएं अपने कार्यालय या अध्ययन समय के दौरान बच्चों को छोड़ सकती हैं। सेंटर की चेयरपर्सन डॉ. पूनम शर्मा और सचिव डॉ. पी. श्रीदेवी ने बताया कि विश्वविद्यालय की शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं अभिभावक छात्रों के लिए लंबे समय से डे केयर सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए सेंटर की स्थापना की गई है। इसमें डेढ़ से छह वर्ष तक की उम्र के बच्चों को प्रशिक्षित स्टॉफ की निगरानी में छोड़ा जा सकता है। यहां छोटे बच्चों को घरेलू और रचनात्मक माहौल में आगे बढऩे की आदत सिखाई जाएगी। कोशिश की जाएगी कि इस अवधि के दौरान बच्चों को प्री-स्कूल की नींव बनाने में अधिक दिक्कत न हो। डे-केयर सेंटर की शुरूआत के बाद ही महिलाओं में इसका रूझान दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में बच्चों को इसमें रखने के लिए आवेदन मिल रहे हैं। कुलपति प्रो. टीवी कटटीमनी ने डे केयर सेंटर के उद़्घाटन के बाद उम्मीद व्यक्त की कि इसकी मदद से कामकाजी महिलाएं निश्ंिचत होकर बच्चों को यहां भेज सकती हैं। सेंटर में सुरक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों को प्रदान करने वाली सभी सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है।
--------------------------------------------------------------------
केक काट पुलिसकर्मियों ने मनाया जन्मोत्सव, पुलिस कप्तान ने दी बधाई
अनूपपुर। अपने परिवारों से दूर पुलिस ड्यूटी पर अपना कर्तव्य निभा रहे जवानों के जन्म दिन के उपलक्ष्य में बुधवार २१ फरवरी को पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में फरवरी माह के दौरान जन्म लेने वाले अनूपपुर अनुविभाग के पांच जवानों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी उमेश गर्ग ने जवानों को जन्म दिन की बधाई देकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक रावेन्द्र तिवारी आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, राम सिंह, सुभाष बसकले, रतन सिंघादिया ने केक काटकर कप्तानों के मुंह मीठा कराए तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित समस्त कर्मचारियों के साथ जन्मोत्सव का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के अनुसार जनवरी माह से आरम्भ किए गए नई पहल में जवानों को परिवार की कमी नहीं खलने देने के साथ उनके जीवन में नई उमंगों व खुशियों को भी भरना है। इस कार्यक्रम मे जवान खुद एक दूसरे के लिए अपना खर्च अदाकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागी बनते हैं। इस प्रकार की व्यवस्था जिले के समस्त थानों में भी बनाई गई है। जहां प्रति माह जवानों द्वारा तय किए गए तिथि पर माह के दौरान जन्म लेने वाले कर्मचारियों का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
-------------------------------------------------------
Published on:
22 Feb 2018 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
