
स्कूली वाहन की दुर्घटना के बाद सडक़ पर उतरे यातायात अमला, 6 वाहन पकड़ाए, अन्य विभागीय अधिकारी गायब
अनूपपुर। अनूपपुर-चचाई मार्ग के परसवार गांव के पास क्षमता से अधिक लग्जरी कार में बैठे स्कूली बच्चें और चालक की लापरवाही में हुई दुर्घटना में गंभीर हुई छात्रा टीशा जगवानी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्रा का इलाज बिलासपुर में कराया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि अब घबराने की बात नहीं, हालत स्थित हैं और जल्द ही सुधार हो जाएगा। जिसके बाद परिजनों के साथ नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर घटना से सबक लेते हुए २८ जुलाई की सुबह यातायात अमला स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल में सडक़ पर उतरा। जहां जांच कार्रवाई के दौरान ६ स्कूली वाहनों को पकड़ा। इसमें ४ की बिना फिटनेस वाहन दस्तावेज पाए गए। वहीं दो की जांच में दस्तावेज मंगवाए हैं। जिला यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमरे ने बताया कि दोषी पाए गए वाहनों के खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अब प्रति सुबह यातायात अमला विभिन्न मार्गो पर स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल और सीट के अनुसार बच्चों के बैठने की क्षमता की जांच भी करेगी।
सडक़ से गायब रही अन्य अनफिट वाहनें, अन्य विभागों ने भी नहीं दिखाई गंभीरता
हालांकि यातायात पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान अन्य दिनों की भांति सडक़ से अधिकांश स्कूली वाहनें गायब रही। नाम मात्र के ही वाहन सडक़ पर नजर आए। एक ओर जहां यातायात पुलिस अमला सडक़ पर नजर आया। वहीं दुर्घटना संभावित स्थानों व कार्रवाई में अन्य विभागीय जिम्मेदारों का कहीं कोई अता पता नहीं रहा। दिनभर न तो पीडब्ल्यूडी अधिकारी, आरटीओ, या पुलिस अधिकारी सामने आए। इधर प्रशासन ने भी आनन फानन में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कर सडक़ सुरक्षा संबंधी कार्य के प्रगति की और दिशा निर्देश दिए। बैठक में सांकेतिक बोर्ड, पीबीसी स्ट्रिप तथा मार्गों के ब्लैक स्पॉट के संबंध में चर्चा की गई। बताया कि वर्ष 2021 में जनवरी से जून तक कुल 178 दुर्घटना घटित हुईए जिनमें 68 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि वर्ष 2022 के माह जनवरी से जून तक 146 दुर्घटनाएं और 61 लोगों की मृत्यु होने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निर्माण एजेंसियों निर्माण कार्य का रॉ मटेरियल रोड पर ही फैलाकर रखा जाता है, जो दुर्घटना का कारण बनता है। तत्काल हटाने व व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। स्कूली वाहनों के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के पालन में चलाने पर निर्देशित किया गया। लेकिन इन सबसे अलग नगरवासियों का कहना था कि कुछ दिन कार्रवाई नजर आएगी फिर यह दिशा निर्देश कागजों तक सीमित रह जाएगा।
---------------------------------------------------
Published on:
28 Jul 2022 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
