
Video Story- पुष्पराजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के सिर जनपद अध्यक्ष का ताज, जैतहरी में कांग्रेस की बाजी
अनूपपुर. त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के तहत पहले चरण में 27 जुलाई को पुष्पराजगढ़ और जैतहरी जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित किया गया। पुष्पराजगढ़ में भाजपा समर्थित महिला प्रत्याशी मिथिलेश सिंह के सिर अध्यक्ष का ताज सजा, वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय अशोक पांडेय ने बाजी मारी। जैतहरी में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजीव सिंह अध्यक्ष और कांग्रेस के ही मनोज कुमार उपाध्यक्ष घोषित किए गए।
पीठासीन अधिकारियों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए विजयी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा है। सम्मिलन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे आरंभ हुई, जहां विजयी हुए प्रत्याशियों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन पत्र भरवाए गए। संवीक्षा करने के उपरांत मतगणना की प्रक्रिया को अपनाते हुए गुप्त मतदान कराया गया। पुष्पराजगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश सिंह को 18 मत पड़े, जबकि निकटम प्रतिद्वंदी रहीं लक्ष्मी सिंह को मात्र 7 मत पड़े। इसके बाद उपाध्यक्ष की मतगणना प्रक्रिया में पूर्व में दो बार कांग्रेस के समर्थन में जनपद उपाध्यक्ष रह चुके और इस बार निर्दलीय चुनाव में उतरे अशोक पांडेय को 15 मत, भाजपा समर्थित संगीता बाई को 5 मत, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रतिभा पांडेय को 4 मत और गौंमती बंजारा को 1 मत पड़े है। जैतहरी में हुए सम्मिलन में राजीव सिंह (कांग्रेस समर्थित) को 14 मत और रूक्मणी परस्ते (भाजपा) को मात्र 9 मत पड़े। जबकि उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में मनोज कुमार राठौर (कांग्रेस) को 15 मत, ममता राम नारायण पांडेय (भाजपा) को 4 मत और फुक्कू सोनी (भाजपा) को 4 मत पड़े। विदित हो कि पुष्पराजगढ़ में जनपद सदस्य के 25 वार्ड के लिए कुल 168 प्रत्याशी चुनाव में उतरे थे, जबकि जैतहरी में 23 वार्ड में 01 पर निर्विरोध विजयी होने पर 22 के लिए हुए चुनाव में 108 प्रत्याशी थे।
Published on:
28 Jul 2022 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
