13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनूपपुर

Video Story : इस जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव कराने नर्स लेती हैं पैसे, वीडियो हुआ वायरल

जांच के लिए सीएमएचओ ने बैठाई जांच

Google source verification

अनूपपुर. सुरक्षित प्रसव कराने के लिए जहां एक ओर शासन के द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में पदस्थ 2 नर्स का प्रसव कराने के पर रुपए लेते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें स्टाफ नर्स प्रसूता के परिजनों से रुपए लेने के पश्चात और अधिक रुपए की मांग करती हुई दिखाई पड़ रही है। यह वीडियो जिले में शासकीय चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्था व अवैध वसूली को उजागर कर रहा है। 15 मार्च को सुबह सुषमा सिंह पति धनेश्वर सिंह निवासी ग्राम डोगरिया कला प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंची। प्रसव के बाद स्टाफ नर्स ने परिजनों से प्रसव के बदले रुपए लिए। इसकी शिकायत नगरपालिका अध्यक्ष कोतमा तथा बीएमओ कोतमा तक पहुंची। बीएमओ ने मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अब पैसे लेने का वीडिया सामने आया है। वीडियो मेें प्रसूता के परिजनों से पैसे मिलने के पश्चात भी दूसरे साथी को और पैसे दिलाने की मांग स्टाफ नर्स करती हुई दिखाई दे रही हैं।
मामले की जांच करने कोतमा पहुंचा दल
मामले में शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ. एससी राय द्वारा 4 सदस्यीय जांच दल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया। टीम ने शाम तक जांच तथा बयान दर्ज करने के पश्चात देर रात अनूपपुर पहुंचे। जिनके द्वारा शनिवार को जांच प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा जाएगा। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. एससी राय ने कहा कि मामले की जांच के लिए समिति गठित कर मौके पर भेजा गया है। जिसके द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।