अनूपपुर. वेंकटनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपरिया के बोढ़ई टोला स्थित आलान नदी के किनारे 18 मई की रात अज्ञात लोगों एक कार को आग के हवाले कर दिया। कार पूरी तरह से जल गई है। यह कार चोरी की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने जली हुई कार को जब्त करते हुए चौकी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वेंकटनगर चौकी प्रभारी बालेन्द्र सिंह ने बताया कि कार में आग लगाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां कार (क्रमांक एमपी 65 जेडए 1002) ईको वैन में पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। अब तक वाहन स्वामी या चालक की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होने बताया कि उक्त वाहन भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाद निवासी रमेश रजक के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने फोन पर बात करने पर बताया कि उसका दामाद विनोद रजक निवासी चोलनारात को कार लेकर ग्राम भाद आया था। घर के बाहर कार खड़ी कर सो गया था। कार रात में चोरी हो गई। वाहन स्वामी का कहना है कि उसे नहीं पता कि उसकी कार ग्राम कपरिया कैसे पहुंची और उसे आग किसने लगाया है।