15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये क्या? बेखबर रही पुलिस और कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओं ने वन विभाग कार्यालय पर बोल दिया धावा, पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच बढे विवाद

ये क्या? बेखबर रही पुलिस और कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओं ने वन विभाग कार्यालय पर बोल दिया धावा, पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच बढे विवाद

2 min read
Google source verification
what is this? Unconscious police and communicative workers talked abou

सैकड़ो की तादाद में भाकपा कार्यकर्ताओं ने वनविभाग कार्यालय का किया घेराव
बीट गार्ड सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सहमति पर प्रदर्शनकारी माने
अनूपपुर। अनूपपुर नगर जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्थाएं मंगलवार की दोपहर एक बार फिर ध्वस्त होती नजर आई, जहां अपनी मांगों में बिना अनुमति सैकड़ों की तादाद में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी माक्र्सवादी कार्यकर्ताओं ने नगर के बीच संचालित वनविभाग कार्यालय तक रैली निकाल कार्यालय का घेराव कर डाला। लेकिन इस पूरी घटना पर नगर की पुलिस बेखबर नजर आई। वनविभाग से मिली सूचना के उपरांत आनन फानन में पुलिस ने वनविभाग अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों की चर्चा उपरांत उन्हें पुन: वापस इंदिरा तिराहा भेज दी। लेकिन यहां भी भाकपा कार्यकर्ताओं ने आमसभा आयोजन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वनपरिक्षेत्र अनूपपुर के ग्राम बेला में वनाधिकार के तहत पुश्तैनी रूप से काबिज कास्तकारों को पट्टा दिलाए जाने के झंासे में बीटगार्ड बीट राजबली साकेत द्वारा कास्तकारों से २०००-२००० रूपए के अवैध वसूली करने तथा इसकी शिकायत करने वाले सूचनकर्ता के खिलाफ ही अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के फर्जी वन अपराध व मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी माक्र्सवादी जिला समिति अनूपपुर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार ८ मई को वनमंडलाधिकारी अनूपपुर कार्यालय का घेराव किया। जहां बीटगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता तथा भाकपा जिला समिति के सचिव का. रजन कुमार राठौर के खिलाफ बनाने के फर्जी प्रकरण को निरस्त करने की मांग की। साथ ही मामले को वनविभाग द्वारा जांच कराने की भी अपील की। वहीं बिना अनुमति वनमंडलाधिकारी कार्यालय के कम्युनिष्टों के घेराव से पूरा वनविभाग सकते में आ गया। आनन फानन में वन विभाग एसडीओ ने घटना की सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाली थाना को दी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, तहसीलदार ईश्वर प्रधान सहित थाना प्रभारी वीबी टांडिया ने वनविभाग एसडीओके साथ घेराव कर रहे कुछ लोगों के साथ कार्यालय में चर्चा की। लगभग १५-२० मिनट की चर्चा के उपरांत वनविभाग एसडीओ के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने सहमति जताते हुए घेराव से वापसी की। हालांकि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर आगामी २३ मई को भोपाल कूच करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी भी दी है। बताया जाता है कि इससे पूर्व १७ अप्रैल को भाकपा सदस्यों ने मामले में वनमंडलाधिकारी अनूपपुर से शिकायत करते हुए ८ मई दिनों धरना प्रदर्शन व घेराव किए जाने की चेतावनी दी थी। जहां ज्ञापन में सम्बंधित प्रकरण का हवाला देते हुए कार्रवाई करने तथा फर्जी प्रकरण के निरस्त करने की अपील की थी। बावजूद वनविभाग द्वारा अबतक कोई कार्रवाई या आश्वासन नहीं दिए जाने से नाराज भाकपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वनमंडलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया।
बॉक्स: सोती रही पुलिस और कम्युनिष्टों ने कार्यालय पर बोला धावा
नगरीय सुरक्षा में सेंधमारी करते कम्युनिष्टों ने मुख्य नगरीय चौक इंदिरा तिराहा से रैली निकालते हुए कोतवाली के १० मीटर दूर वनमंडलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। लेकिन इस दौरान किसी भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं एसडीओ द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बिना सूचना रैली निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिसपर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर जानबूझ कर रैली की अनुमति नहंी देने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पूर्व दिए गए ज्ञापन के माध्यम को दिखाते हुए पुलिस के हस्ताक्षेप पर नाराजगी जताई। जिसके उपरांत दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पनपती नजर आई। हालंाकि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों चर्चा के बहाने मामले को शांत कराया।
वर्सन:
पूर्व के मामले की मुझे जानकारी नहीं थी, चर्चा के दौरान मिली जानकारी पर मैं जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाता हूं।
श्रीकांत शर्मा, एसडीओ वनविभाग अनूपपुर।
----------------------------------------------------------------