
Ration shops will not be put up for monitoring and grievance redressal action
अशोकनगर। गरीबों को बांटने के लिए भेजे जाने वाले राशन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। राशन दुकान से 240 क्विंटल गेहूं और 30 क्विंटल चावल गायब मिला, लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि यह खुलासा प्रशासन द्वारा की गई जांच में ही हुआ, इसके बाद भी कार्रवाई न होने से अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं।
नड़ेरी राशन दुकान का मामला
मामला जिले की चंदेरी तहसील की नड़ेरी राशन दुकान का है। इस राशन दुकान को अक्टूबर माह के लिए 251.50 क्विंटल गेहूं, 41.88 क्विंटल चावल, 4.39 क्विंटल शक्कर और 11.12 क्विंटल नमक नागरिक आपूर्ति निगम से दिया गया था। साथ ही प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के मध्यान्ह भोजन के लिए 9.44 क्विंटल गेहूं और 1.34 क्विंटल चावल भी इस दुकान को दिया गया था।
साढ़े पांच लाख रुपए का राशन गायब था
प्रशासन को जब इस राशन की कालाबाजारी की जानकारी मिली तो एक अक्टूबर को चंदेरी एसडीएम ने राशन दुकान को सील कर दिया। बाद में खाद्य विभाग ने जांच की तो राशन दुकान पर 240 क्विंटल गेहूं, 30 क्विंटल चावल और तीन क्विंटल शक्कर गायब मिली। यानी बाजार रेट के हिसाब से राशन दुकान से साढ़े पांच लाख रुपए का राशन गायब था।
बड़ा सवाल: फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
इतने बड़ी मात्रा में राशन गायब होने पर जहां प्रशासन को नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराना चाहिए थी, लेकिन एफआईआर तो दूर की बात अब तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई करने की वजाय प्रशासन खुद ही इस मामले में गड़बड़ी करने वालों को बचाने में जुटा हुआ है और दीपावली का त्यौहार होने के बाद भी गरीब परिवारों को इस माह राशन से वंचित रहना पड़ेगा। ग्रामीणों की मानें तो करीब तीन माह से राशन का वितरण नहीं हुआ है और ग्रामीणों के आरोप को सही माने तो गड़बड़ी एक हजार क्विंटल तक पहुंच सकती है।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कल्लू पटेल के साथ जांच करने गए थे, मैं लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के लिए साथ गया था। कार्रवाई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने की है और रिकॉर्ड भी उन्हीं के पास है।
गजेंद्रसिंह लोधी, तहसीलदार चंदेरी
राशन दुकान सील की गई थी, परसों जांच भी करवाई है। लेकिन अब तक मेरे पास जांच रिपोर्ट नहीं आई है। स्टॉक चैक करवाकर वहां मौजूद राशन को बंटवाने के निर्देश दिए हैं।
डॉ.मंजू शर्मा, कलेक्टर अशोकनगर
Published on:
18 Oct 2019 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
