28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त कर ला रहे पटवारी पर किया ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

अशोकनगर. मुरम का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त कर ला रहे पटवारी पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में पटवारी बाल-बाल बचा और इसके बाद देहात थाने में वाहन मालिकों व चालकों पर मामला दर्ज करवाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

praveen praveen

•

Updated: 20 Jul 2017, 9:46 PM IST

Ashoknagar, MP Police, Mining Mafia, Action, Illeg

Ashoknagar, MP Police, Mining Mafia, Action, Illegal Quarrying, Patwari,

अशोकनगर. मुरम का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त कर ला रहे पटवारी पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में पटवारी बाल-बाल बचा और इसके बाद देहात थाने में वाहन मालिकों व चालकों पर मामला दर्ज करवाया गया।
जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम गुचराई में मुरम का अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर गुरुवार को तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी, खनिज निरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा, अशोकनगर पटवारी भगवती प्रसाद सोनी व कचनार पटवारी कालूराम मेहरा गुचराई की ओर जा रहे थे।


रास्ते में उन्हें मडख़ेड़ा पर एक ट्रैक्टर मुरम लेकर आता हुआ मिला। इसे पकड़कर वहीं खड़ा कर दिया गया और अशोकनगर पटवारी को उस पर बैठा दिया गया। इसके बाद बाकी टीम गुचराई रवाना हो गई। वहां एक जेसीबी मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए मिली और तीन ट्रैक्टर-ट्राली मुरम भरते हुए मिले। इन्हें पकड़कर जब्त कर लिया गया, इनमें से एक चालक अपने ट्रैक्टर-ट्राली का चालक वहीं से भाग गया। मडख़ेड़ा पर खड़ा किया गया ट्रैक्टर पर विनोद जैन और रविंद्र रघुवंशी पहुंचे और पटवारी से बहस कर ट्रैक्टर भगा दिया। बाकी दो ट्रैक्टर अशोकनगर तक ले आए। जहां विनोद जैन और रविंद्र रघुवंशी दोबारा पहुंचे और एक ट्रैक्टर पर बैठे पटवारी भगवती प्रसाद से फिर बहस और झूमा-झटकी की। ट्रैक्टर चालक शेरा उर्फ करण ट्रैक्टर को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। पटवारी नहीं उतरे तो रविंद्र ने अशोकनगर पटवारी को पैर पकड़कर खींच दिया, इससे वह ट्रैक्टर के नीचे आते-आते बचे। दूसरे पटवारी ने उन्हें दौड़कर खींच लिया, वरना ट्रैक्टर उन पर चढ़ जाता।


वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी, छापे मारे

तुरंत ही मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गईऔर भागे गए ट्रैक्टर-ट्रालियों को खोजने के लिए संबंधितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। धुर्रा और पाटखेड़ा ग्राम तक दबिश दी गई। लेकिन न आरोपी मिले और न ही ट्रैक्टर-ट्राली। शाम के समय जिस ट्रैक्टर से पटवारी को खींचा गया था, उसका चालक स्वयं ट्रैक्टर लेकर थाने पहुंच गया।


मामला दर्ज

घटना की रिपोर्ट पटवारी भगवती प्रसाद सोनी द्वारा देहात थाने में दर्ज करवाई गई। इस पर पुलिस ने धारा 353, 186 व 332 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं खनिज विभाग द्वारा प्रकरण बनाकर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।


बिना पुलिस के गए थे कार्रवाई करने

राजस्व व खनिज विभाग की टीम बिना पुलिस कर्मियों के कार्रवाई करने पहुंच गई थी। जबकि पहले भी खनन माफियाओं द्वारा जब्त किए गए वाहनों को छुड़ाने की एक घटना जिले में हो चुकी है। इसके बावजूद बिना पुलिस सुरक्षा के कार्रवाई करने जाना महंगा पड़ सकता है।