6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : अशोकनगर सीट पर 78.04% हुआ मतदान, इस बार फाइट टफ

अशोकनगर जिले की आरक्षित अशोकनगर विधानसभा सीट क्रमांक- 32 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए मतदान में 58.57 फीसदी फाइनल वोटिंग हुई है। यहां भाजपा ने जजपाल सिंह जज्जी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने हरिबाबू राय को चुनावी मैदान में उतारा है।

4 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : अशोकनगर सीट पर 78.04% हुआ मतदान, इस बार फाइट टफ

मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग में आने वाले अशोकनगर जिले की अशोकनगर विधानसभा सीट भाजपा का किला मानी जा रही है। 2020 में अशोकनगर और मुंगावली में हुए उप चुनाव के दौरान ये दोनों सीटें कांग्रेस के कब्जे से छिन गई थीं। फिलहाल दोनों सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर मौजूदा विधायक जजपाल सिंह जज्जी को ही उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने हरिबाबू राय को उम्मीदवार बनाकर विधानसभा के रण में उतारा है।

17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में अशोकनगर विधानसभा सीट पर 78.04 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 74.46 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 71.91 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा
पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद कमलनाथ और शिवराज ने जताया जनता का आभार, इस तरह दोनों ने कर दिया जीत का दावा

उपचुनाव के समीकरण

इस संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. केपी यादव, हैं जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। 2020 में भारतीय जनता पार्टी से जजपाल सिंह ने कांग्रेस की आशा दोहारे को हराया था। ऐसे में कुछ दिन पहले तक अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार भी कांग्रेस की ओर से आशा दोहारे ही अशोकनगर विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारेगी, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही आशा दोहारे ने कांग्रेस छोड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों भाजपा की सदस्यता ले ली।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भिंड विधानसभा में इस बार रोचक है मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस ने बागियों पर खेला दांव


अशोकनगर सीट का जातिगत समीकरण

अशोकनगर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। जातिगत आंकड़ों की बात करें तो इस सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग, यादव, रघुवंशी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। दूसरे नंबर पर यादव मतदाता हैं। इसके अलावा ब्राह्मण और कुशवाह समाज यहां पर निर्णायक भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : अंबाह सीट पर एससी का आरक्षण पर राजपूतों का होल्ड, तगड़ा होगा घमासान


भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी

भारतीय जनता पार्टी की ओर से अशोनगर आरक्षित विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक जजपाल सिंह जज्जी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। सिंधिया समर्थक जजपाल सिंह जज्जी ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। लेकिन ज्योतिरादित्या सिंधिया के साथ वो भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे और 2020 के उपचुनाव में उस समय कांग्रेस के टिकट पर खड़ी हुई आशा दोहारे को चुनाव हराया।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : सुमावली विधानसभा में इस बार कांटे की टक्कर, पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने


कांग्रेस के हरिबाबू राय

कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर हरिबाबू राय को प्रत्याशी चुना है। हालांकि, कांग्रेस द्वारा उनका टिकट फाइनल होने के बाद क्षेत्र में काफी विरोध देखने को मिला। अहीरवार समाज का खासा विरोध देखने को मिला था। उनकी मांग थी कि क्षेत्र में उनके समाज का उम्मीदवार उतारा जाना चाहिए। हालांकि, पार्टी नेताओं की मानें तो अब इस विरोध को खत्म करा लिया गया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : 2008 से भितरवार सीट पर कांग्रेस का दबदबा, क्या भाजपा इस बार दिखा सकेगी दम ?


अशोकनगर विधानसभा के मतदाता

अशोकनगर जिले की अशोकनगर का विधानसभा क्रमांक 32 है। विधानसभा में कुल 2 लाख 18 हजार 802 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 13 हजार 534 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5 हजार 257 है। इनमें 11 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : कोलारस सीट पर एससी-आदिवासी मतदाता चुनेंगे प्रत्याशी का भविष्य, होगी कांटे की टक्कर


अशोकनगर विधानसभा की जनता की आवाज

- अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा गांव के लोग विकास को लेकर असंतुष्ट नजर आए। लोगों का कहना है कि गांव में कोई काम नहीं हुआ है। इस बात की पुष्टि इसी से कर सकते हैं कि यहां सड़कें तक नहीं हैं।

- गिने-चुने लोगों को राशन मिल रहा है और कुछ लोगों को ही आवास मिले हैं।

- अमाही गांव में लोगों को योजनाओं का लाभ तो मिल रहा है लेकिन लोगों ने उन योजनाओं को लेकर बीच में बेठे लोगों को बड़ा हिस्सा काने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि डेढ़ लाख रुपए के आवास के 1.20 लाख रुपए ही मिले हैं।

- सरकार ने किसानों की ब्याज माफी का ऐलान किया। खुशी-खुशी दौड़ते हुए बैंक पहुंचे तो बैंक वालों ने कहा, कोई ब्याज माफ नहीं हो रहा, कर्जा चुकाओ।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : सिंधिया परिवार का किला है शिवपुरी विधानसभा, कांग्रेस ने भी उतार दिया अपना दिग्गज


इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।