2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

सावन का महीना शुरू होते ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 24 Jul 2016, 11:32 PM IST

ashoknagar

ashoknagar

अशोकनगर. हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सावन माह की शुरुआत होते ही शिवालयों में गूंजने लगी है। आज सावन माह का पहला सोमवार है और इस मौके पर जिलेभर के शिव मंदिरों की आकर्षक साज सज्जा की जाएगी।
सावन का महीना शुरू होते ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ गई है।

ऐसी मान्यता है कि सावन में सोमवार व्रत, जलाभिषेक एवं बिल्वपत्र अर्पण करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और परिवार में खुशियां, समृद्धि और सम्मान प्राप्त होता है। गढ़ी स्थित हजारेश्वर मंदिर, राजरोजेश्वर मंदिर, महावीर कॉलोनी स्थित मंदिर, तार वाले बालाजी मंदिर, बड़ा मंदिर, स्वामी जी की बगिया, माता मंदिर, वाचनालय स्थित मंदिर, छ:घरा कॉलोनी आदि स्थानों पर शिव की आराधना करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचेंगे। मंदिरों एवं घरों में महामृत्युंजय के जाप, रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, अमृताभिषेक, सहस्त्राभिषेक, पंचामृताभिषेक भी किए जाएंगे।

पंचमुखी हुनुमान मंदिर के पुजारी पंडित किशनलाल मिश्र ने बताया कि इस बार सावन के चारों सोमवार सुखद योग में पड़ रहे हैं। सोममवार को सुबह 04.00 बजे तूमैन स्थित त्रिवेणी नदी से श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। जो सुबह 10-11 बजे के बीच पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचेगी।जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहला सोमवार को छठी तिथि को पड़ रहा है। इस दिन भोलेनाथ के पुत्र स्कंद कुमार का जन्म दिन भी है और इस दिन रवि योग भी बन रहा है।