6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : चंदेरी विधानसभा कांग्रेस का गढ़, इस बार 79% हुआ मतदान

अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा सीट क्रमांक- 33 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए मतदान में 79 फीसदी फाइनल वोटिंग हुई है। यहां भाजपा ने जगन्नाथ रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गोपाल सिंह चौहान को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है।

4 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : चंदेरी विधानसभा कांग्रेस का गढ़, इस बार 79% हुआ मतदान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाले अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस का कब्जा है। यहां अब तक 3 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें 2 बार कांग्रेस ने बाजी मारी है। इस सीट को सिंधिया के प्रभाव वाली सीट माना जाता है। फिलहाल, चंदेरी विदानसभा में उतारे गए प्रत्याशियों पर गौर करें तो यहां भाजपा ने इस सीट पर जगन्नाथ रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से अपने दो बार के विधायक गोपाल सिंह चौहान पर ही फिर से भरोसा जताया है।

17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में चंदेरी विधानसभा सीट पर 79 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 76.07 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 75.35 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद कमलनाथ और शिवराज ने जताया जनता का आभार, इस तरह दोनों ने कर दिया जीत का दावा

विधानसभा के समीकरण

2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 1, 31, 463 मतदाताओं ने वोट किया था, जिसमें कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान (दिग्गी राजा) को 45, 106 वोट मिले थे। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र द्विवेदी को 40, 931 वोट मिले थे। इस सीट पर हार जीत का अंतर 4, 175 रहा था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : चाचौड़ा विधानसभा में मुकाबला त्रिकोणीय, भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर


चंदेरी विधानसभा का जातिगत समीकरण

चंदेरी विधानसभा सीट में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के मतदाता सबसे अधिक संख्या में हैं। इसके अलावा रघुवंशी, लोधी और यादव वोटर यहां निर्णायक भूमिका में हैं। बता दें कि विधानसभा में अनुसूचित जाति वर्ग के 26 हजार मतदाता, यादव समाज के 26 हजार मतदाता, 17 हजार मतदाता रघुवंशी समाज और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 28 हजार वोटर हैं। साथ ही ब्राह्मण समाज और मुस्लिम समाज निर्णायक भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : भांडेर विधानसभा सीट पर भाजपा का विजय रथ रोकना कांग्रेस के लिए चुनौती, जानें सियासी समीकरण

भाजपा के जगन्नाथ रघुवंशी

भारतीय जनत पार्टी ने चंदेरी विधानसभा सीट पर जगन्नाथ रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया है। जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अशोकनगर विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। 2003 से 2008 तक उन्होंने विधायक का कार्यकाल पूर्ण किया। इसके बाद 15 वर्षों तक उन्होंने भाजपा के लिए काम किया। हालांकि इस बीच भाजपा पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वो दोबारा भाजपा में आ गए। वहीं, पिछले साल हुए चुनाव में जगन्नाथ सिंह रघुवंशी जिला पंचायत अद्यक्ष बनाए गए। मौजूदा समय में वो इसी पद पर पदस्थ हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : मेहगांव विधानसभा में भाजपा ने बागी को तो कांग्रेस ने पूर्व अफसर पर खेला दांव, जोरदार है टक्कर

कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान

कांग्रेस ने चंदेरी सीट पर अपने दो बार के विधायक गोपाल सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। गोपाल सिंह चौहान 2018 और 2013 में इस सीट पर विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : मुंगावली विधानसभा पर सिंधिया का प्रभाव, इस सीट पर 3 साल में 3 बार हुए चुनाव, जाने क्यों ?


चंदेरी विधानसभा के मतदाता

अशोकनगर जिले की चंदेरी का विधानसभा क्रमांक 33 है। विधानसभा में कुल 1 लाख 98 हजार 469 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 409 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 95 हजार 55 है। इनमें 5 थर्ड जेंडर भी हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भाजपा से 33 साल बाद कांग्रेस जीत पाई थी अशोकनगर सीट, 2020 में फिर छिन गई, अब कौन जीतेगा ?


चंदेरी विधानसभा की जनता की आवाज

- चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के रुसल्ला बुजुर्ग गांव में पहले और अब की सुविधाओं में गांव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शिक्षा का स्तर गांव में बदतर अवस्था में है। यहां के लोगों को मजबूरन अपने बच्चों को बाहर पढ़ने भेजना पड़ता है।

- बीसोर गांव में सड़के कच्ची हैं। कहीं कही मुरम डालकर रास्ते बनाए गए हैं। लोगों का कहना है कि पहले कीचड़ में से निकलते थे, लेकिन अब गांव में अदिकतर जगहों पर खरंजा हो गया है।

- शौचालय और आवास मिल गए, इससे ग्रामीण जीवन में काफी सुधार और बदलाव आया है लेकिन शिक्षा से उनका पूरा गांव वंचित है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ और दिग्विजय पर बड़ा हमला, बोले- 'कुर्सी की चिंता उस जोड़ी को है'

इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।