28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को छकाते हुए कांग्रेस ने सीएम व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका

अशोकनगर. ट्रामा सेंटर को लेकर शुरू हुआ हंगामा मंगलवार को भी जारी रहा।सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दलित विरोधी बताने पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान का पुतला जलाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

praveen praveen

•

Updated: 25 Jul 2017, 11:32 PM IST

Ashoknagar, Trauma Center, politics grilling, oppo

Ashoknagar, Trauma Center, politics grilling, opposition to Congress,

अशोकनगर. ट्रामा सेंटर को लेकर शुरू हुआ हंगामा मंगलवार को भी जारी रहा।सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दलित विरोधी बताने पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान का पुतला जलाया।
रसीला चौराहे पर पुतला दहन के दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसी नहीं रुके। जिला व ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यक्रता रसीला चौराहा पहुंचे, जहां सुरक्षा के लिए एक दमकल व पुलिस बल पहले से ही तैनात था। कांग्रेसियों ने पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री के पुतले को आग लगा दी।


टीआई रामबाबूसिंह सिकरवार सहित पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को रोकने और पुतले पर पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इस दौरान कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे। मौके पर तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी व देहात थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजरामसिंह यादव, पूर्व मंत्री रघुवीरसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम नायक, जेपी अग्रवाल, जजपालसिंह जज्जी, राकेश सिंघई, ब्रजेंद्रसिंह यादव, तरुण भटट्, नारायण प्रसाद शर्मा, मोनू बारी, अशोक जलालपुर, अनीता जैन, मनोज शर्मा, विक्की जैन आदि उपस्थित रहे।


सिंधिया की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है भाजपा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री रघुवीरसिंह ने कहा कि भाजपा सांसद सिंधिया की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है, उसकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है। इसी के कारण बार-बार झूट बोलकर उसे सच बनाने की कोशिश में है। अन्य नेताओं ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से सुबूत देने या इस्तीफा देने की बात कही। दलित कार्यकर्ता रामचरण तांवरे, त्रिलोक अहिरवार, अरुण बालू और आशा दोहरे ने भी संबोधित किया।