
MP News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह की चर्चाएं पूरे इलाके में तेज हो गई हैं। वह 3 घंटे में साइकिल चलाकर चंदेरी पहुंच गए। जो कि जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। इसकी जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
दरअसल, गले में वीडियो कैमरा और सिर पर हेलमेट लगाकर सुबह-सुबह साइकिल से कलेक्टर आदित्य सिंह चंदेरी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार को उन्होंने चंदेरी के 13 वार्डों में पानी की सप्लाई ठप्प होने पर सीएमओ विनय कुमार को कारण बताओ नोटिस थमाया था। इसी कारणवश उनके चंदेरी पहुंचते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, कलेक्टर आदित्य सिंह अपने अलग अंदाज के लिए प्रदेशभर में मशहूर हैं। वह अक्सर साइकिल लेकर निरीक्षण करने निकल जाते हैं। हालांकि, अमूमन कलेक्टर के निरीक्षण की जानकारी पहले से रहती है, लेकिन इस बार वह बिना किसी सूचना के पहुंच गए।
Updated on:
17 May 2025 04:13 pm
Published on:
17 May 2025 04:13 pm
