4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पैर पड़ रही हूं, मत मारो…’, दलित महिला पर कूद पड़े दबंग, लाठी-डंडो से की मारपीट

MP News: एमपी में दलित दंपति के साथ मामूली सी बात को लेकर दबंगों ने बर्बरता की। दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

2 min read
Google source verification
Dalit couple brutally beaten by bullies over trivial matter MP News

Dalit couple brutally beaten by bullies (फोटो-Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दलित दंपति पर बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां दबंगों दलित दंपति पर मामूली सी बात को लेकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को दिखाने से पीड़ित दंपति की पहचान उजागर हो सकती यही इसलिए खबर में उसे नहीं जोड़ा गया है।

मामला कचनार थाना क्षेत्र के ग्राम छीपोन का है। तेज हवा के कारण गिरे एक पेड़ को हटाने के मामूली विवाद में गांव के कुछ दबंगों ने एक दलित दंपती की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच खेत में महिला और पुरुष के साथ की गई इस अमानवीय मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पेड़ हटाने को लेकर दबंगों ने किया हमला

घटना 3 मई की है। ग्राम छीपोन निवासी पीड़ित दलित व्यक्ति ने कचनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस शिकायत में पीड़ित ने बताया कि तेज आंधी के कारण उनके आंगन में लगा एक पेड़ टूटकर पड़ोसी प्रतिपाल सिंह राजपूत के बगीचे में गिर गया था। जब वह अपनी पत्नी के साथ उस गिरे हुए पेड़ को वहां से हटा रहे थे, तभी प्रतिपाल सिंह राजपूत, बृजेन्द्र सिंह राजपूत और बलवीर सिंह राजपूत मौके पर आ गए। तीनों ने विवाद शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से दंपती पर हमला कर दिया। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दबंग एक महिला को जमीन पर घसीटकर उससे मारपीट कर रहे है।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश

एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजीवकुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी पूनम सेलर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी प्रतिपालसिंह राजपूत पुत्र तोफानसिंह राजपूत और बृजेंद्रंसिंहू राजपूत पुत्र प्रतिपालसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे फरार आरोपी बलवीरसिंह राजपूत की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

एसडीओपी बोले दबंगई किसी की बर्दाश्त नहीं

एसडीओपी का कहना है कि जिले में किसी भी प्रकार की दबंगई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि आम नागरिक बेखौफ होकर रहें और किसी भी तरह की आपराधिक घटना या अत्याचार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर समय रहते प्रभावी लगाम कसी जा सके।