4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में यहां भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर घमासान, 8 नेताओं ने ठोकी दावेदारी

BJYM president: भाजपा में नियुक्तियों का दौर चल रहा है जिसके चलते प्रदेश संगठन ने सभी जिला इकाइयों को मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन करने के निर्देश जारी कर दिए है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

May 04, 2026

fierce battle is brewing for the post of BJYM president appointment in indore mp news

fierce battle is brewing for the post of BJYM president in indore (फोटो- newsonairs)

mp news: मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा की ग्रामीण इकाई में युवा मोर्चा अध्यक्ष (BJYM president) के दावेदारों में खासी रस्साकशी चल रही है। अब तक आठ नाम सामने आ गए है जिसमें से ज्यादा संख्या राऊ विधानसभा से है। सभी नामों को लेकर कोर कमेटी में मंथन होगा जिसमें पार्टी के पैमाने पर खरे उतरने वालों की पैनल बनाकर भोपाल भेजी जाएगी।

भाजपा में जारी नियुक्तियों का दौर

भाजपा में नियुक्तियों का दौर चल रहा है जिसके चलते प्रदेश संगठन ने सभी जिला इकाइयों को मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन करने के निर्देश जारी कर दिए है। ये प्रक्रिया तुरत-फुरत करने का कहा गया है ताकि समय पर सभी नियुक्तियां हो जाए। इसके चलते सभी मोर्चा के अध्यक्षों को लेकर पैनल मांग ली है जिसमें सबसे ज्यादा घमासान युवा मोर्चा में मचा हुआ है। नगर तो ठीक जिला भाजपा का माहौल भी गरमाया हुआ है तो दावेदार अपने आका तो ठीक संगठन के नेताओं के यहां दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं।

8 नेताओं ने ठोकी दावेदारी

पहली बार गांव में दावेदारों की फौज नजर आ रही है। अब तक आठ मजबूत नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए खंब ठोक दिए हैं तो कई और भी नाम है जो दमदार नहीं है पर बनने की इच्छा रखते हैं। मजबूत दावेदारों की फेहरिस्त में महू से महेश यादव और सुनील यादव का नाम है। बड़ी बात ये है कि दोनों यादवों को विधायक उषा ठाकुर के करीबी माने जाते है। ऐसी ही स्थिति सांवेर से भी है यहां पर अजय पंवार और संजय पटेल दावेदारी कर रहे हैं जिन्हें मंत्री तुलसीराम सिलावट का करीबी माना जाता है।

वहीं राऊ विधानसभा से तीन नाम है जिसमें विजेंद्र जाट के अलावा अजय यादव और दीपक यादव जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं। यह तीनों नेता विधायक मधु वर्मा और जीतू जिराती के नजदीकी माने जाते है। वही, दूसरी तरफ विधायक मनोज पटेल की पसंद उन्हीं की विधानसभा क्षेत्र से आने वाले विकास ठाकुर बताए जा रहे है। इधर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रवण चावड़ा ने सभी दावेदारों की फेहरिस्त तैयार कर ली है।

35 पार तो दौड़ से बाहर

प्रदेश भाजपा संगठन ने साफ कर दिया है कि 35 की उम्र पार होने वाले सभी दावेदारों को दौड़ से बाहर करके ही पैनल बनाई जाए। ये बात हाल ही में जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने साफ कर दी है। इसके चलते सभी दावेदारों से अब जन्म प्रमाण पत्र या मार्कशीट बुलाई जा रही है ताकि जांच की जा सके। मजेदार बात ये है कि पूर्व में एक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर हो गई थी जिसको देखते हुए जिला भाजपा सर्टिफिकेट की जांच भी करा सकती है।

क्षेत्रीय संतुलन पर होगा फोकस

भाजपा के मोर्चों में सबसे प्रभावशाली युवा मोर्चा को माना जाता है। उसमें नियुक्ति को लेकर पार्टी के कई पैमाने हैं जिसमें ये भी निर्देश दिए गए है कि क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जाए। अर्थ साफ है कि जिला भाजपा अध्यक्ष किस विधानसभा या क्षेत्र से आता है उसके बजाए अन्य विधानसभा से चयन किया जाए। उस हिसाब से महू, राऊ और सांवेर के दावेदारों का चयन हो सकता है।

ये है युवा मोर्चा अध्यक्षों की फेहरिस्त

मनोज ठाकुर -महू
श्रवण चावड़ा -देपालपुर
सावन सोनकर-सांवेर
चिंटू वर्मा - देपालपुर
जीतू जिराती- राऊ
मनोज पटेल - देपालपुर
राजेंद्र हर्षवाल -महू (mp news)