4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनगणना कार्य से गायब 289 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस, होगी FIR !

MP News: जनगणना से पहले आवास गणना की प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी। इंदौर नगर निगम सीमा में यह काम 22 जोन के 85 वार्डों में 3865 ब्लॉक बनाकर किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Employees Absent from Census Duty

Employees Absent from Census Duty (Photo Source: AI Image)

MP News: जनगणना-2027 का प्रथम चरण शुरू हो गया है। इसके चलते मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है। इस काम में लगे प्रगणक घर-घर संपर्क कर मकान सूचीकरण एवं उससे संबंधित 33 प्रश्नों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। जनगणना कार्य में लगे ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो कार्य पर उपस्थित नहीं हुए, उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए गया है।

तकरीबन 289 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। आज शाम 5.30 बजे तक नोटिस का जवाब देने और कार्य पर उपस्थित होने का कहा नोटिस में कहा गया है। ऐसा न करने पर विभागीय जांच के साथ जनगणना अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई होगी।

कारण बताओ सूचना पत्र जारी

निगमायुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जनगणना कार्य से अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी को तत्काल कार्य पर उपस्थित होने और अपना समाधानकारक स्पष्टीकरण आज शाम तक चार्ज अधिकारी के समक्ष सुसंगत दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य पर अनुपस्थित नहीं होने और समाधान कारक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जनगणना से पहले आवास गणना की यह प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी। इंदौर नगर निगम सीमा में यह काम 22 जोन के 85 वार्डों में 3865 ब्लॉक बनाकर किया जा रहा है। एक गणना बॉक्स में औसत 200 घर व मकान या 700 से 800 की जनसंख्या को शामिल किया गया है। इस तरह निगम सीमा के करीब 8 लाख मकानों तक कर्मचारी पहुंचेंगे।

इन 33 सवालों का देना होगा जवाब

प्रगणक सबसे पहले भवन नंबर और जनगणना मकान नंबर पूछेगा। सामान्य तौर पर यह नंबर प्रगणक स्वयं डाल देगा। इसके बाद मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, दीवार में प्रयुक्त सामग्री, छत में प्रयुक्त सामग्री की जानकारी ली जाएगी। अगला सवाल मकान के उपयोग और मकान की हालत से संबंधित होगा। इसके बाद परिवार क्रमांक संबंधी प्रश्न होगा जो एप में स्वतः अपडेट हो जाएगा। इसके बाद परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या पूछी जाएगी। परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य से संबंधित है के जवाब लिए जाएंगे।

अगले सवालों में मकान के स्वामित्व की स्थिति, रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या (अगर लिव इन में रह रहे हैं तो उसे भी एक दंपति माना जाएगा), पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालत का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानगृह की उपलब्धता संबंधी सवाल होंगे। रसोईघर सहित एलपीजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त प्रमुख ईंधन, रेडियो ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट की सुविधा, लैपटॉप कम्प्यूटर, टेलीफोन मोबाइल या स्मार्ट फोन उपलब्धता संबंधी जवाब लिए जाएंगे। साइकिल, स्कूल, मोटरसाइकिल, मोपेड से चलते हैं या कार, जीप, वैन का उपयोग किया जाता है संबंधी सवाल होंगे। परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य आनाज की जानकारी ली जाएगी। अंतिम सवाल मोबाइल नंबर पूछा जाएगा।