Digvijay singh- मध्यप्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस ने अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह किया।
Digvijay singh- मध्यप्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस ने अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह किया। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर केस दर्ज करने के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा के बाद तमाम बड़े नेताओं के साथ ही यहां उपस्थित सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीओपी विवेक शर्मा ने मंच से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित न्याय सत्याग्रह में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की घोषणा की। इसके कुछ ही पल बाद अशोकनगर के एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी नेता, कार्यकर्ताओं को रिहा करने की भी घोषणा कर दी। इसी के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की आशंका भी खत्म हो गई। शायद उन्हें डर था कि प्रशासन कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा सकती है। यही सोचकर दिग्विजय सिंह ने अपने विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह को एक दिन पहले ही बर्थ डे विश दे दी थी।
न्याय सत्याग्रह में सभी वक्ताओं ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर वार किए। पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह भी मुखर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां आठ जिलों की पुलिस बुलाई गई है ताकि लोग हमारी सभा में न आ पाएं। मैंने ऐसी पुलिस नहीं देखी जो इतनी घबराई हुई है।
वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सभा में बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि जब कार्यक्रम के लिए 8 तारीख तय की जा रही थी तो मैंने जीतू से कहा कि बेचारे जयवर्धन पर तो कृपा कर, 9 तारीख को उसका जन्मदिन है, कहां मनाएगा। जीतू तो जीतू है, बोला नहीं आपको तो आना पड़ेगा, मेरी जेवी से बात हो गई। मैंने पूछा, उसने क्या कहा तो उसने कहा कि 8 तारीख तय है।
इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने न्याय सत्याग्रह के मंच से ही अपने पुत्र जयवर्धन सिंह को एक दिन पहले ही जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे दीं। दिग्विजय सिंह ने कहा, जेवी तुम जहां भी रहो कल… हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।