
अशोकनगर. शहर में अपराधी-बदमाश किस तरह से बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सीमेंट-सरिया दुकानदार के घर में दिनदहाड़े ही लुटेरे घुस गए। जहां महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लाखों रुपए के जेवर व नकदी लूट ले गए। साथ ही बाद में महिला को कमरे में बंद करके भाग गए। मामला शहर की दुबे कॉलोनी का है। जहां दीपककुमार रूसिया के तीन मंजिला घर में सुबह करीब दस से साढ़े दस बजे के बीच ये सनसनीखेज वारदात हुई।
महिला को बनाया बंधक
दिनदहाड़े लुटेरे घर में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त दीपक कुमार वायपास स्थित अपनी दुकान पर थे और उनकी पत्नी रत्ना रूसिया घर पर थीं। लुटेरों ने घर में घुसने के बाद रत्ना रूसिया को चुनरी से बांध दिया और मुंह भी बांध दिया जिसे वो शोर न मचा सकें। एक बदमाश उनके पास चाकू लेकर घटना रहा और बाकी बदमाशों ने पूरे घर से नकदी व जेवरात पार कर दिए।
15 तोला सोना और नकदी लूटकर फरार
रत्ना रूसिया के मुताबिक नीचे की अलमारी से सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी कान की लटकन व बाली, 25-25 हजार रुपए नकद उठा लिए। वहीं ऊपर के कमरे की अलमारी से सोने के दो हार, चूड़ियां अंगूठी, कंगन व चैन सहित करीब 15 तोला सोने के आभूषण लूट ले गए। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
5-6 लुटेरे थे, बिना नकाब के घर में घुसे
रत्ना रूसिया ने बताया के वह कमरे में थी, तभी आहट हुई तो जाकर देखा जिससे पूछा लेकिन वह कुछ नहीं बोला, वहीं उसके पीछे एक और व्यक्ति था। इससे डरकर पीछे की तरफ बढ़ी तो उन लोगों ने आकर चाकू अड़ा लिया व अंदर कमरे में ले जाकर चुनरी से मुंह बांध दिया। वहीं इसके बाद अन्य लुटेरे भी आ गए, जो कोई भी नकाब नहीं बांधे था। साथ ही चाबी के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी थी। जेवर व नकदी लूटने के बाद कमरे में बंद कर गए व मोबाइल भी ले गए। इससे पटिया को दो बार गेट में मारकर कुंदी खोली और बाहर आकर एक लड़की के मोबाइल से पति को सूचना दी।
देखें वीडियो- बाढ़ में फंसी प्रेग्नेंट महिला का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू
Published on:
17 Sept 2023 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
