2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं बिक रही प्याज तो घरों में किया स्टॉक

खरीदी केन्द्रों पर नियम और बाजार में कम कीमत मिलने के कारण प्याज नहीं बेच पा रहे किसान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 12 Jun 2016, 10:53 PM IST

ashoknagar

ashoknagar


अशोdनगर. किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने भले ही प्याज की खरीदी के लिए केन्द्र बना दिए हों। लेकिन जिले किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। परेशान किसान प्याज बेचने के स्थान पर घरों रखना उचित समझ रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर 04 जून से खरीदी केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां प्याज नहीं खरीदी गई है। सराकारी खरीदी केन्द्र सूने पड़े हुए हैं।

प्याज को गुणवत्ताहीन बताकर किसानों को केन्द्रों से लौटाया जा रहा है।जिसके कारण किसान निराश हो गए हैं। बाजार से किसान पहले ही निराश हैं, ऐसे में उनके सामने केवल ही एक विकल्प बचा है, कि वे प्याज को घर पर रखकर कीमत बढऩे का इंतजार करें। फिलहाल बाजार में थोक भाव 5-6 रुपए किलो चल रहा है। किसानों के घरों में प्याज की छंटाई चल रही है। जो प्याज रखने योग्य नहीं है, उसे छांटकर किसान बाजार में बेच रहे हैं।