
Paryushan Mahaparva 2017,2017 Jain Festivals, 2017 Jain Calendar for India,Drik Panchang,Jain Festival Dates,Paryushana 2017,Happy Jain Paryushan Parva 2017 Wishes, SMS, Quotes, Images,Paryushana 2017 Date,paryushan 2017 digambar,digambar paryushan 2017 dates,paryushan 2017 deravasi,shwetambar paryushan,2017 dates
अशोकनगर। पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरो मे सामूहिक पूजन अर्चना का विधान जारी है। सुभाषगंज मुनिश्री समयसागरजी महाराज के ससंघ सान्निध्य में यह आयोजन किया जा रहा है। रविवार को मुनिश्री प्रशस्तसागरजी महाराज ने उत्तम मार्दव धर्म का महत्व बताया। आप भी जानें क्या है पर्यूषर्ण का ये महापर्व और क्यों किया जाता है इसका आयोजन...
पर्यूषण पर्व मनाने का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध बनाने के लिए आवश्यक उपक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना होता है। पर्यावरण का शोधन इसके लिए वांछनीय माना जाता है। आत्मा को पर्यावरण के प्रति तटस्थ या वीतराग बनाए बिना शुद्ध स्वरूप प्रदान करना संभव नहीं है। इस दृष्टि से कल्पसूत्र या तत्वार्थ सूत्र का वाचन और विवेचन किया जाता है और संत-मुनियों और विद्वानों के सान्निध्य में स्वाध्याय किया जाता है। जैन धर्मावलंबी भाद्रपद मास में पर्यूषण पर्व मनाते हैं। इन दिनों दिगंबर संप्रदाय के पर्यूषण चल रहे हैं। जैन धर्मावलंबी भाद्रपद मास में पर्यूषण पर्व मनाते हैं। श्वेताम्बर संप्रदाय के पर्यूषण 8 दिन चलते हैं। उसके बाद दिगंबर संप्रदाय वाले 10 दिन तक पर्यूषण मनाते हैं। उन्हें वे 'दसलक्षण' के नाम से भी संबोधित करते हैं।
मंदिर, उपाश्रय, स्थानक तथा समवशरण परिसर में अधिकतम समय तक रहना जरूरी माना जाता है। वैसे तो पर्यूषण पर्व दीपावली व क्रिसमस की तरह उल्लास-आनंद के त्योहार नहीं हैं। फिर भी उनका प्रभाव पूरे समाज में दिखाई देता है। उपवास, बेला, तेला, अठ्ठाई, मासखमण जैसी लंबी बिनाकुछ खाए, बिना कुछ पिए, निर्जला तपस्या करने वाले हजारों लोग सराहना प्राप्त करते हैं। भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी व अन्य अनेक देशों में भी पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं।
क्षमावाणी का कार्यक्रम
मगर पर्यूषण पर्व पर क्षमत्क्षमापना या क्षमावाणी का कार्यक्रम ऐसा है जिससे जैनेतर जनता को काफी प्रेरणा मिलती है। इसे सामूहिक रूप से विश्व-मैत्री दिवस के रूप में मनाया जा सकता है। पर्यूषण पर्व के समापन पर इसे मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी या ऋषि पंचमी को संवत्सरी पर्व मनाया जाता है। उस दिन लोग उपवास रखते हैं और स्वयं के पापों की आलोचना करते हुए भविष्य में उनसे बचने की प्रतिज्ञा करते हैं। इसके साथ ही वे चौरासी लाख योनियों में विचरण कर रहे, समस्त जीवों से क्षमा माँगते हुए यह सूचित करते हैं कि उनका किसी से कोई बैर नहीं है।
Published on:
27 Aug 2017 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
