16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

2 min read
Google source verification
ashoknagar, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, today news, workers, political workers,

पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

अशोकनगर/ईसागढ़. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। सरकार को बनाने का श्रेय पोलिंग पर बैठे कार्यकर्ता को ही जाता है, लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहा जाए कि ज्यादातर सरकारें अपने इसी कार्यकर्ता को भूल जाती हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है और आगे भी देती रहेगी।

यह बात ईसागढ़ के माधवराव सिंधिया मांगलिग भवन में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। कार्यक्रम के शुभारंभ में सबसे पहले चुंगीनाका परिसर स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर विधायक गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष भूपेन्द्र नारायण द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा कदवाया के अलावा जिलास्तर के पदाधिकारियों ने माल्यर्पण कर किया। इसके बाद नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा की अगुवाई में विशाल रैली निकाली जो अशोकनगर रोड, बस स्टैंड, खचा मोहल्ला से होते हुए कार्यक्रम स्थल माधवराव सिंधिया मांगलिक भवन पहुंची। यहां पर नव नियुक्त जिला और ब्लॉक के अलावा मंडलम और सेक्टर पदाधिकारियों का सम्मान किया।

आपसी मन मुटाव छोड़कर, जुटें चुनाव की तैयारी में
हमें आपसी मन मुटाव छोड़कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। प्रदेश और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। हमें मतदान केन्द्रों तक पहुंचकर उपस्थित दर्ज करानी है। यह बात नगर परिषद अध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी ने कही। जिलाध्यक्ष कन्हैयाराम लोधी ने कहा कि सांसद सिंधिया के निर्देशन में हमें जिले की तीनों विधानसभा सीटें जीतना है। पूर्व जिलाध्यक्ष सिरनाम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं को भाजपा अपनी बताकर प्रचार कर रही है। इस सच्चाई को हमें जनता के सामने बताना होगा। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने कहा कि ईसागढ़ की जनता ने उन्हें जो स्नेह दिया है।

विधान सभा क्षेत्रवार समन्वयक नियुक्त
विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निवार्चन संबंधी गतिविधियों के संचालन के अधिकारियों को नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र बमौरी के लिए सीईओ सौरभ सिंह कुशवाह, गुना के लिए सीईओ कुसुम मंडलोई, चांचौड़ा के लिए सीईओ पंकज दादोरिया और विस क्षेत्र राघौगढ़ के लिए सीईओ हेमलता शर्मा समन्वयक नियुक्त किया है। इसी तरह सोशल मीडिया समन्वयक बनाए हैं। इनमें बमोरी धीरज दुबे, गुना साक्षी श्रीवास्तव, चांचौड़ा अमित विश्व्कर्मा और राघौगढ़ में मुकेश कबीर पंथी को तैनात किया है।