
कॉपरेटिव बैंकों की हड़ताल, किसानों की बढ़ेगी समस्या
अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
सातवां वेतनमान एक जनवरी 2016 से दिए जाने की मांग को लेकर जिला सहकारी बैंक के अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले में स्थित बैंक की सभी शाखाओं में ताला लटका रहा और जरूरत के समय अपना पैसा निकालने के लिए किसान भटकते रहे।
मध्य प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर जिले में बैंक कर्मचारियों ने यह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक यूनियन बैंक के उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह और अध्यक्ष हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मार्च में भी उन्होंने बैंक दो दिन बंद रखा था, उस समय रजिस्ट्रार ने 45 दिन में मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आयुक्त भोपाल ने अब तक आदेश जारी नहीं किया है।
संगठन के उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह का कहना है कि हम गेहूं खरीदी, चना खरीदी, पीडीएस का वितरण आदि सभी शासकीय योजनाओं का काम कर रहे हैं। इसके बाद भी हमारी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं रजिस्ट्रार भी मानवीय दृष्टि से हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल से किसानों को यह होंगी समस्याएं-
- समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों का भुगतान किसानों को अब तक नहीं हो पाया है, अब और इंतजार करना पड़ेगा।
- अभी किसानों को पैसे की जरूरत है ऐसे में बैंक बंद होने से किसानों को पैसों के लिए परेशान होना पड़ेगा।
- बोवनी का समय नजदीक है, ऐंसे में किसानों को खाद-बीज भी नहीं मिल पाएगा और वह अपने केसीसी से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।
- खातों में आई सूखा राहत राशि और कृषक समृद्धि योजना का बोनस भी बैंक बंद होने से किसान नहीं निकाल पाएंगे।
कौशल व रोजगार मेला 14 जून को
14 जून को जिले में कौशल एवं रोजगार मेला आयोजित होगा। जो शहर के नेहरू डिग्री कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपीलाल जाटव होगें और अध्यक्षता बाईसाहब यादव करेंगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुशीला साहू होगीं।
Published on:
12 Jun 2018, 10:12 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.