
international yoga day: 600 लोगों का एक साथ योगा करने का रखा गया लक्ष्य
अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी विवेकानंद विद्यालय में सामूहिक योगा किया गया। मुख्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं शिक्षक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को शामिल होकर करीब 600 लोगों को एक साथ योगा करने का लक्ष्य रखा गया था।
लेकिन सुबह जब योग करने कम ही संख्या में लोग पहुंचे तो कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने नाराजगी जताई और डीओ आदित्य नारायण मिश्रा को लताड़ लगाई। इस बार अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने योगा करने में रुचि नहीं दिखाई जनप्रतिनिधियों में ना तो विधायक दिखे और न ही अन्य जनप्रतिनिधि सिर्फ भाजपा के जिला अध्यक्ष जय कुमार सिंघई अपनी 5-6 लोगों की टीम के साथ योगा करने पहुंचे।
शिक्षा विभाग से भी कुछ शिक्षकों को छोड़कर ना तो छात्र-छात्राएं पहुंचे और ना ही शिक्षक अधिकारियों में भी अधिकता अधिकारी नदारद रहे। जो अधिकारी पहुंचे उनके विभाग से भी कोई भी कर्मचारी युवा में शामिल नहीं हुआ। इस बार योगा में ना पहुंचने का कारण लोग प्रचार प्रसार का अभाव बता रहे हैं प्रशासन द्वारा कराए गए तीन दिवसीय अभ्यास शिविर में भी मात्र 56 योगा प्रशिक्षक की शिविर में पहुंचे अन्य कोई भी शिविर में भाग लेने नहीं पहुंचा। इसकी खास बात यह रही पहले से ना तो कलेक्टर द्वारा मॉनिटरिंग की गई और न ही व्यवस्था देखी गई। जिससे अधिकारियों ने भी कोई रुचि नहीं दिखाई।
आनन फानन में कुछ लोगों को जो व्यवस्था सौपी थी। उन्होंने व्यवस्थाएं कर योगा करवाया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कलेक्टर डॉक्टर मंजू शर्मा पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह जिला पंचायत सीईओ सुरेश कुमार शर्मा एडिशनल SP आरडी प्रजापति SDM नीलेश शर्मा तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी भाजपा जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई हरी बाबू राय सहित शिक्षक शिक्षिकाएं अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे योग प्रशिक्षण में पतंजलि के मनेंद्र यादव खेल प्रशिक्षक पहलाद श्रीवास्तव आदि के द्वारा योगा करवाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के उद्बोधन के साथ हुआ तथा पीएम का कार्यक्रम भी लाइव दिखाया गया।
Published on:
21 Jun 2018, 11:43 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.