बाइक फंसने से रुकी स्कॉर्पियो, पुलिस उठाकर थाने ले गई-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहन नामदेव की बाइक को टक्कर लगने से बाइक स्कॉर्पियों में फंस गई, इससे वहां मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियों को रोककर वाहन चालक को बाहर निकाल लिया। लोगों का कहना है कि यदि बाइक नहीं फंसती तो चालक स्कॉर्पियों को नहीं रोकता और रास्ते में मिलने वाले अन्य लोगों को भी रौंदता जाता। स्कॉर्पियो बीना के भीम वार्ड निवासी फरीदा बेगम के नाम पर दर्ज है, जिसे बीना निवासी जगदीश कुर्मी पुत्र देवीलाल कुर्मी चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।