
मेले में हुई हिंसा की कई घटनाएं
अशोकनगर. करीला मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। माता जानकी और लव-कुश के दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। मेले में तीन दिन में करीब 20 लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उत्पाती लोग भी सक्रिय हैं। कुछ हिंसक घटनाएं हुई हैं जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। इधर कुछ लोग बीमार भी हुए हैं और गंभीर हालत में कुछ लोगों को भर्ती भी किया गया है।
करीला मेले में रात के समय कई घटनाएं हुईं। अज्ञात बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर भागने लगा। जब युवक ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने उसके मुंह में लाठी मार दी। इससे उसके गाल में आरपार छेद हो गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति पर भी किसी बदमाश ने लाठी से हमला कर दिया। सीएमएचओ डॉ.नीरजकुमार छारी के मुताबिक मोबाइल छीनकर भागे बदमाश ने युवक के गाल में लाठी या पत्थर मार दिया। इससे 40 वर्षीय युवक के गाल में आर-पार छेद हो गया। उसका अस्पताल में इलाज किया व टांके लगाए गए।
वहीं एक अन्य व्यक्ति पर भी किसी ने लाठी से हमला किया। उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया। पांच साल के एक बच्चे का हाथ भी फ्रेक्चर हो गया। दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। करीला मंदिर के पुजारी का बीपी हाई हो गया व शुगर भी बढ़ गई जिससे उन्हें चक्कर आ गए। पुजारी को भी जिला अस्पताल रैफर किया गया।
मेले में 50 बिस्तर का अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। सीएमएचओ के मुताबिक यहां दो ओपीडी के माध्यम से रविवार शाम चार बजे तक 200 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से 20 मरीजों को भर्ती भी किया गया। कई मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया। रात में यह संख्या और बढ़ गई।
Published on:
13 Mar 2023 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
