25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोपहर में पारा 43.6 डिग्री शाम को आंधी और बारिश

अशोकनगर. तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से जहां दिनभर लोग सूरज की तीखी तपन और भीषण गर्मी से परेशान रहे।

2 min read
Google source verification
news

अशोकनगर. तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से जहां दिनभर लोग सूरज की तीखी तपन और भीषण गर्मी से परेशान रहे। वहीं शाम को तेज आंधी के साथ करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। आंधी इतनी तेज थी कि शादियों के टेंट उखड़ गए और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इससे बाद में फि र से टेंट लगाने के बाद ही पंगतें शुरू हो सकीं। रविवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए। लेकिन 11 बजे बादल छंटते ही तीखी धूप फि र से लोगों की परेशानी बन गई। दोपहर करीब 1:45 बजे गर्मी का पारा बढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही दिनभर तेज गर्म हवाएं चलती रहीं। लेकिन क्षेत्र में शादियां होने से लोग चेहरे और सिर को तौलियों से छिपाकर लू के बीच घूमने के लिए मजबूर दिखे।

रात में भी रही तेज गर्मी
रविवार जहां सीजन का सबसे गर्म दिन रहाए तो वहीं रात भी सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयाए जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात 11 बजे तक गर्म हवाएं जारी रहीं और रात को 12 बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात में गर्मी बढऩे से दिन और रात के तापमान में मात्र 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया।

मुंगावली में आंधी ने उखाड़े टेंट
रविवार को क्षेत्र में सैकड़ों जगह पर शादियों के कार्यक्रम थेए इससे जगह.जगह शादियों में पंगत चल रही थी। शाम को पौने छह बजे 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी ने शादियों में खाना को तो खराब किया हीए वहीं टेंट भी उखाड़ दिए। टेंट उखड़ता देख लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि बडी दुर्घटना टल गई। इससे फि र शाम को लोग शादियों का टेंट सुधारते नजर आए।

20 मिनिट की बारिश ने बढ़ा दी उमस
शाम के समय तेज आंधी के साथ करीब 20 मिनट तक क्षेत्र में बारिश हुई इससे सड़कें गीली हो गईं। हालांकि बारिश रुकते ही फि र से तेज धूप निकलने से क्षेत्र में उमस बढ़ गई और देर शाम तक तेज उमस जारी रही। इससे लोग पसीने से तर होकर परेशान नजर आएए वहीं देर रात तक गर्म हवाएं जारी रहीं। डॉक्टरों की माने तो इससे लोग देर शाम तक पसीने से तारों को कर भीषण गर्मी के दौरान हुई इस बारिश से उमस बढ़ जाने से मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका है।