
MP News
MP News:एमपी के अशोकनगर जिले में नशे की खेती का कारोबार जोरों पर है, जहां पांच थानों की पुलिस ने दबिश दी तो खेत मे गांजे की फसल लहलहाती मिली। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस गांजे की फसल को कटवाया। जिससे 2.05 क्विंटल गांजा जब्त हुआ है।
मामला जिले के पिपरई थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का है। जहां पर पिपरई पुलिस के साथ कोतवाली, देहात, शाढ़ौरा, कचनार और पुलिस लाइन की टीम ने दबिश दी। पुलिस टीम खानपुर गांव पहुंची तो सड़क से करीब आधा किमी दूर अन्दर खेतों में बने एक घर के पीछे गांजे के पांच से छह फीट ऊंचाई तक के पेड़ खड़े मिले।
इससे पुलिस ने गांजे के इन 216 पेड़ों को कटवाकर जब्त किया। जिसका वजन दो क्विंटल पांच किलो 800 ग्राम बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह घर व खेत लालाराम यादव का है, लेकिन पुलिस पहुंची तो घर मे कोई नहीं मिला।
सूचना मिली तो टीम गांव पहुंची थी। जहां से गांजे के 216 हरे पेड़ जब्त हुए हैं। जिनका वजन दो क्विंटल पांच किलो 800 ग्राम है। हालांकि घर पर और खेत में उस जगह कोई नहीं मिला। इससे गिरफ्तारी नहीं हो सकी। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।- हुकुमसिंह मीणा, थाना प्रभारी पिपरई
यह पहला मामला नहीं है, बल्कि पिछले वर्षों में भी इस गांव में कई बार गांजे की खेती पकड़ी जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी इस नशे की खेती पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं पिछले वर्षों में जिले में अन्य कई जगहों पर भी इसी तरह से अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती पर पुलिस बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।
Updated on:
20 Nov 2024 11:09 am
Published on:
18 Nov 2024 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
