
बड़ा एक्शन : सरसों की फसल के साथ अफीम की खेती, 10 करोड़ का माल जब्त
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान चलाकर नशे के अवैध कारोबारियों की धरपकड़ में लगी हुई। इसके तहत सूबे की अशोकनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से की जा रही अफीम की बड़ी खेती का भांडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस द्वारा कार्रवाई में पकड़ी गई अफीम की बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए है।
आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले ईसागढ़ थाना इलाके के एक गांव में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ईसागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समूचे खेत को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही, फसल की जब्ती के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
जिले का पहला सबसे बड़ा मामला
हालांकि, फसल की कटाई मजिस्ट्रेट और आईजी के सामने ही कराई जाएगी। ईसागढ़ पुलिस द्वारा पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 करोड़ आंकी जा रही है। इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़े जाने का जिलेभर का ये पहला मामला बताया जा रहा है।
साड़ियों से छिपाकर रखे थे खेत
मामले को लेकर ईसागढ़ थाना प्रभारी दीप्ति सिंह ने बताया कि, वो रोजाना की तरह आज भी दफ्तर में बैठकर काम निपटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि, ईसागढ़ के ओडिला गांव के पास, दोहा तालाब से लगे एक खेत के बड़े रकबे में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। किसी को पता नहीं चले इसके लिए अफीम की फसल के आसपास सरसों की फसल बोई गई है, साथ ही उसे छिपाने के लिए खेत मालिक ने खेत के छोर पर पुरानी साड़ियां और तिरपालें लगा रखी थी।
Published on:
11 Mar 2023 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
