13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत चुनाव: 104 ग्राम पंचायतों में 232 पदों पर चुनाव, सामग्री ले मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदान दल

1.45 लाख मतदाता तय करेंगे 850 प्रत्याशियों का भविष्य, सुबह 7 बजे से मतदान

2 min read
Google source verification
पंचायत चुनाव: 104 ग्राम पंचायतों में 232 पदों पर चुनाव, सामग्री ले मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदान दल

पंचायत चुनाव: 104 ग्राम पंचायतों में 232 पदों पर चुनाव, सामग्री ले मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदान दल


अशोकनगर. पहले चरण के पंचायत चुनाव में 1.45 लाख मतदाता आज 850 प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इसके लिए 104 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरु हो जाएगा। वहीं मतगणना के साथ देर शाम तक चुनाव परिणाम भी आ जाएगा और जनप्रतिनिधि तय हो जाएंगे। इसके लिए मतदान दल चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव अशोकनगर जनपद पंचायत क्षेत्र की 104 ग्राम पंचायतों में हो रहा है। मतदान के माध्यम से 100 सरपंच, 105 पंच, 23 जनपद सदस्य और तीन जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। 100 सरपंच पदों पर 473 प्रत्याशी, 105 पंच पदों पर 215 प्रत्याशी, 23 जनपद सदस्य पदों पर 138 और तीन जिपं सदस्य पदों पर 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 272 मतदान केंद्रों पर पर मतदान के माध्यम से ग्राम सरकार के 231 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक मतदाता तीन से चार पदों पर मतदान करेगा और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सरकार के प्रतिनिधि चुनने उत्साह दिख रहा है।
787 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने, 41.8 फीसदी पंच पद खाली-
104 ग्राम पंचायतों से ग्राम पंचायत नारायणपुर, म्यापुर और भौंराखाती में सरपंच निर्विरोध चुने गए तो वहीं मथनेर में सरपंच पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित थी, मथनेर में सरपंच पद के लिए एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ। वहीं जनपद के 24 में से एक सदस्य निर्विरोध चुना गया। 1526 पंच पदों में से 783 पंच भी निर्विरोध चुने गए और 105 पदों पर चुनाव हो रहा है। लेकिन इस बार पंच के 638 पद खाली रह गए, यानी पंच के 41.8 फीसदी पद ग्राम पंचायतों में खाली रह गए हैं, जिन पर कोई प्रत्याशी नहीं है।
सामग्री वितरण: मतपत्र व मतपेटी लेकर रवाना हुए कर्मचारी-
शासकीय नेहरू महाविद्यालय परिसर में चुनाव सामग्री का वितरण हुआ। जहां मतदान दलों को मतपत्र, मतपेटी सहित अन्य चुनावी सामग्री दी गई। लेकिन कई केंद्रों के कर्मचारी सुबह 11 बजे तक नहीं पहुंचे तो माइक के माध्यम से उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सामग्री देकर मतदान दलों को बसों व कारों के माध्यम से मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्टर आर उमा महेश्वरी व एसपी रघुवंशसिंह भदौरिया भी सामग्री वितरण स्थल पर मौजूद रहे। पानी के लिए नपा ने कैंपर रखवाए थे, जो कुछ समय में ही खाली हो गए तो टैंकरों से केंपरों को भरा गया।
यह भी खास-
- 272 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, हालांकि दोपहर 3 बजे जितने मतदाता परिसर में मौजूद होंगे उन सभी से मतदान कराया जाएगा।
- दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी है, सुरक्षा में 116 पुलिस अधिकारी, 342 पुलिस जवान, 100 नगरसैनिक का बल, कोटवार 272 व स्पेशल पुलिस अधिकारी सहित 800 जवान तैनात।
- थैलियों में मतदान सामग्री रखवाई गई, ताकि बारिश होने पर सामग्री भीग न सके और मतदान के बाद भी सामग्री सुरक्षित रखी जा सके, वाहनों से मतदान दलों को रवाना किया।
- मतदान कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कर्मचारी पहुंचे तो मतदान केंद्रों पर उनका माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया, अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।