
हरित प्रदेश अभियान: ब्राह्मण युवा संगठन के लोगों ने किया पौधरोपड़, बच्चों ने भी दिया साथ
अशोकनगर। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत जिले के भौरा खाती कृषि फार्म हाउस पर ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर बच्चे ने भी अपने नन्हे नन्हे हाथों से पौधरोपाड़ किया। साथ ही उसका आनंद भी लिया। पौधरोपड़ के दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
इस अभियान में शामिल रहे लोगों ने बताया कि यह अमृतम् जलम् के बाद यह पत्रिका की अच्छी पहल है। पहले पानी के लिए गहरीकरण और इस बार बारिश में पौधरोपण। पत्रिका टीम द्वारा किए जा रहे यह विशेष कार्य हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हितकारी हैं। बढ़ते प्रदूषण और विकास के चलते पेड़ों का कटाक्ष निंरतर जारी है। ऐसे में पत्रिका द्वारा अभियान चलाकर लोगों को वृक्षारोपड़ के लिए प्रेरित करना, एक अच्छी शुरूआत है। इसलिए अभियान में शामिल हुए लोगों ने जिसमें महिलाएं और बच्चें प्रमुख रूप से शामिल थे, यहां कई फलदार व छायादार पौधे लगाएं। ताकि जब वे बड़े होकर पेड़ बने तो उनका लाभ भी मिल सके।
निरंतर घटती जा रही पेड़ों की संख्या
जानकारी के अनुसार प्रदेश में पेड़ों की संख्या लगातार घटती जा रही है। आएं दिन भवन निर्माण या किसी अन्य निर्माण के चलते पेड़ पौधे काट दिए जाते है। यही कारण है कि पौध रोपड़ सभी के लिए बहुत जरूरी सा हो गया है। हर व्यक्ति को साल में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिससे हमारा पर्यावरण लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।
इसलिए जरूरी है पेड़ लगाना
- दुनिया में 422 पेड़ है हर इंसान पर
- 28 पेड़ प्रति व्यक्ति बचे हैं भारत में
- अंधाधुंध कटाई के कारण लगातार गिर रही है संख्या
- 5 अरब पौधे लगाए जाते हैं हर साल विश्व में
- 10 अरब पेड़ हर साल दुनिया में काटे जाते हैं
- प्राकृतिक संरचनाओं को मूल स्वरूप में बनाए रखने के लिए
- वनस्पति प्रजातियों को विलुप्त होने से रोकने के लिए
Published on:
08 Jul 2018 03:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
