2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी उफनी, अशोकनगर नहीं पहुंच सकी प्रसूता

नर्स ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाई नार्मल डिलेवरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 24 Jul 2016, 11:28 PM IST

ashoknagar

ashoknagar


पिपरई. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ स्टाफ नर्स आरती कुशवाह के साहस के कारण विपरीत परिस्थितियों में एक प्रसूता की डिलिवरी हो सकी। प्रसूता को सीरियस हालत होने के कारण जिला चिकित्सालय रैफर किया गया था। लेकिन नदी चढ़ी होने के कारण प्रसूता को चिकित्सालय तक नहीं ले जाया जा सका। मजबूरी के कारण नर्स ने पूरी रात प्रसूता के साथ मेहनत की और सुबह करीब 04.00 बजे उसकी नार्मल डिलिवरी करवाई।

शनिवार रात 09.00 बजे पिपरई की मीना पत्नि दीपक जोशी के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां स्टाफ नर्स आरती कुशवाह ने उसकी हालत को देखकर उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन अशोकनगर के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में कजराई के पुल के ऊपर पानी था। जिसके कारण परिजन उसे वापस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए और नर्सको पूरी जानकारी दी। परिजनों की परेशानी को देखकर नर्स ने साहस दिखाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही प्रसव का निर्णय लिया। पूरी रात प्रसूता के साथ परेशान होने के बाद रविवार सुबह 04.00 बजे नार्मल डिलिवरी करवाई। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसे सांस में दिक्कत थी, जिसके कारण उसे मुंगावली अस्पताल भेजा गया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।