17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8.30 से पहले नहीं खुलेगा कोई भी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

सभी स्कूल सुबह 08.30 बजे के पहले नहीं लगेंगे, अगर इस नियम का कोई पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

2 min read
Google source verification
school.jpg

अशोकनगर. ठंड के मौसम में बच्चों और उनके परिजनों को अलसुबह उठने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए इस कारण प्रशासन ने स्कूल के समय में बड़ा परिवर्तन किया है, शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए है कि सभी स्कूल सुबह 08.30 बजे के पहले नहीं लगेंगे, अगर इस नियम का कोई पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ये आदेश स्थानीय स्तर पर मध्यप्रदेश के कई जिलों सहित अशोकनगर में भी जारी हो गए हैं।

जिले में बढ़ रही सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय बदल दिया है। रात का पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और सुबह सर्द हवा चलती है। इससे डीईओ ने आदेश जारी किया है कि कोई भी कल से स्कूल सुबह 8:30 बजे से पहले संचालित न हो।


डीईओ नीरज शुक्ला ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में 19 दिसंबर से लागू होगा। जिसमें डीईओ ने स्कूल सुबह 8:30 बजे से संचालित किए जाएं, जो शासकीय स्कूल एक पारी में संचालित होते हैं वह पूर्व की तरह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच संचालित होंगे। वहीं जो शासकीय स्कूल दो पारी में संचालित होते हैं, उनमें प्रथम पारी सुबह 8:30 बजे दोपहर 12 बजे तक और द्वित्तीय पारी में दोपहर 12:15 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मौसम उपकेंद्र के मुताबिक शनिवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा जारी रही। वहीं सुबह साढ़े 7 बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा।

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसा-नदी में गिरे ट्रेक्टर ट्रॉली, मौत से मची चीख पुकार